
अमृतसर,29 जून (राजन): नगर निगम द्वारा करवाई जा रही वार्ड बंदी में आज 6552 घरों का सर्वे हुआ है। नगर निगम द्वारा पिछले 15 दिनों में 92064 घरों का सर्वे हो गया है। ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह ने कहा कि लोकल बॉडीज विभाग द्वारा सर्वे करने की दी गई समय अवधि के भीतर सर्वे पूरा करवा दिया जाएगा। हरदीप सिंह द्वारा धीमी गति से सर्वे करने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे उन के जवाब मिल गए हैं।
प्रत्येक ब्लॉक में सर्वे की विस्तार पूर्वक रिपोर्ट
