Breaking News

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन कांग्रेसी नेता दिनेश बस्सी गिरफ्तार

अमृतसर 6 जुलाई (राजन):इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन कांग्रेसी नेता दिनेश बस्सी को आज शाम को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। वह आज ही अमरनाथ की यात्रा करके वापस लौटे थे। उनके लौटते ही विजिलेंस की टीम ने यह कार्रवाई की। उन पर इंप्रवूमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रहते हुए धांधली करने के आरोप लगाए गए हैं। गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के समय दिनेश बस्सी को अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन बनाया गया था। लेकिन जबचरणजीत सिंह चन्नी प्रदेश के मुख्यमंत्री बने व नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रधान बनाया गया तो सबसे पहले दिनेश बस्सी को इस पद से हटाया गया था। सिद्धू ने भी इस दौरान दिनेश बस्सी पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में धांधली के आरोप लगाए थे।जानकारी के अनुसार पंजाब विजिलेंस की टीम उनके अमरनाथ से लौटने के बाद से ही पूछताछ में जुटी हुई थी। शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में धांधली के आरोप लगे हैं। इसके साथ ही आरोप है कि वह कुछ कांग्रेस मंत्रियों के लिए बिचौलिए के रूप में भी काम कर रहे थे बस्सी से विजिलेंस पुलिस की जांच पड़ताल के उपरांत धंधोंलियो के बड़े खुलासे होने की संभावना है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके हेरोइन, ड्रग मनी और एक कार की बरामद

जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर। अमृतसर, 10 जुलाई (राजन): कमिश्नरेट पुलिस ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *