
अमृतसर, 13 जुलाई (राजन): नगर निगम ज्वाइंट कमिश्नर दीपज्योत कौर ने भी आज कार्यभार संभाल लिया है। नगर निगम अधिकारियों और नगर निगम यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा आज निगम कमिश्नर कुमार सौरभ राज और ज्वाइंट कमिश्नर दीपज्योत का स्वागत करते हुए उनको सम्मानित किया गया।

हमारे बॉस जो ड्यूटी लगाएंगे उसे लगन से निभाएंगे: आशु नाहर
पंजाब सफाई कर्मचारी सीवरेज यूनियन के महासचिव और ऑटो वर्कशॉप यूनियन के प्रधान आशु नाहर ने आज अपने पदाधिकारियों के साथ निगम कमिश्नर कुमार सौरभ राज और ज्वाइंट कमिश्नर दीपज्योत कौर का स्वागत किया। आशु नाहर ने कहा कि निगम कमिश्नर और ज्वाइंट कमिश्नर हमारे बॉस है, बॉस जो भी ड्यूटी लगाएंगे उसे पूरी लगन से निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के हित में जो भी दिशा निर्देश दिए जाएंगे, उसे पूरी तरह से शहर वासियों के बीच जाकर निभाया जाएगा।उन्होंने कहा कि निगम कमिश्नर कुमार सौरभ राज उनके भाई और जेसी दीपजोत कौर उनकी बहन की तरह हैं। वे परिवार की तरह नगर निगम की तरफ से दिन रात 24 घंटे सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। इस मौके पर चेयरमैन राज कुमार राजू, सचिव राज कल्याण, ट्रक सुपरवाइजर दीपक सभ्रवाल, साजन खोसला, विक्रम भट्टी, दविदर भट्टी, मंगू, सिकंदर, सुख कादरी आदि मौजूद थे।
नगर निगम कर्मचारी तालमेल दल ने निगम कमिश्नर का किया स्वागत

नगर निगम कर्मचारी तालमेल दल के प्रधान हरजिंदर वालिया और उनके पदाधिकारियों द्वारा निगम कमिश्नर कुमार सौरभ राज का स्वागत किया गया।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें