अमृतसर,20 जुलाई (राजन): सिद्धू मूसेवाला के कातिल शार्प शूटर मनप्रीत मनु कुस्सा ,जगरूप रूपा और एक इनके अन्य साथी के साथ पुलिस का एनकाउंटर जारी है। एनकाउंटर में एक गैंगस्टर ढेर हो गया है। अभी तक जानकारी नहीं मिली कि कौन सा गैंगस्टर मारा गया है। तीन पुलिस वाले भी घायल हुए हैं। एनकाउंर अमृतसर में अटारी सीमा के निकट गांव भकना होशियार नगर में हो रहा है। यह क्षेत्र भारत-पाकिस्तान सीमा से करीब 10 किलोमीटर दूर है। शार्पशूटर एक कमरे में छुपकर पुलिस पर फायरिंग कर रहे पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स स्पेशल ऑपरेशन सेल, आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट के अलावा अमृतसर तथा तरनतारन पुलिस की टीमों ने इन्हें घेर रखा है।पहले उन्हें सरेंडर करने को कहा गया था लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मूसेवाला के कत्ल में इस्तेमाल हुए हथियार इन्हीं दोनों के पास हैं। उनसे ही वह पुलिस पर फायरिंग कर रहे हैं। पुलिस ने इलाके गुरूद्वारा साहिब से अनाउंसमेंट कर लोगों को हिदायत की है कि वह घर से बाहर न निकलें।
सिद्धू मूसेवाला कत्ल के बाद सीसीटीवी में दोनों नजर आए थे
सिद्दू मूसेवाला कत्ल के बाद भी पंजाब में सीसीटीवी में नजर आए रहे थे। मन्नू और रूपा में ही छुपे रहे शार्पशूटर्स पंजाब में ही घूम रहे थे। दोनों पुलिस की जांच में सामने आया था कि मूसेवाला की हत्या करने वाले शार्पशूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू कुस्सा कत्ल के बाद पंजाब में ही घूमते रहे। सूत्रों के मुताबिक जून के अंत तक वह तरनतारन के एक गांव में छिपे रहे। रूपा इसी इलाके का रहने वाला है। यहां दूसरे गैंगस्टर तूफान ने उन्हें अपने फार्म हाउस में छुपा रखा था। इनके साथ गैंगस्टर रईया भी मौजूद था। शार्पशूटर मन्नू और रूपा 21 जून को मोगा के समालसर में दिखे थे। यहां दोनों चोरी की बाइक पर जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए। यह फुटेज 21 जून को सुबह करीब 6 बजे की थी ।मूसेवाला का कत्ल 29 मई को हुआ था। इसके बावजूद पंजाब पुलिस इन्हें नहीं पकड़ सकी। यह भी सामने आ रहा है कि दोनों शार्पशूटर अब भी पंजाब में कहीं छुपे हो सकते हैं लेकिन अभी तक पंजाब पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पा रही ।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें