
अमृतसर, 19 जुलाई (राजन): नगर निगम द्वारा करवाई जा रही शहर की वार्ड बंदी में शहर के 7001 ब्लॉक गठित किए गए थे।15 जून से शुरू हुई वार्ड बंदी सर्वे में अब तक 5527 ब्लॉक कवर हो चुके हैं। इसके साथ साथ सर्वे में 10 ब्लॉक अधिकारी लगाए गए थे। इनमें से तीन ब्लाक अधिकारियों ने अपना कार्य पूरा कर लिया है। सर्वे करने के लिए लगाए गए 301 मुलाजिमों में से 177 मुलाजिमों ने अपना कार्य पूरा कर लिया है। कुछ ब्लॉक अधिकारियों का एरिया बड़ा होने के कारण सर्वे धीमी गति से हो रहा है। आज सर्वे टीमों ने 2132 घरों का सर्वे किया है। इस तरह अब तक कुल 164591 सर्वे हो गया है। अभी भी लगभग 1.34 लाख घरों का सर्वे होना शेष है। इसके लिए सर्वे टीमों में मुलाजिमों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें