Breaking News

अस्पताल से नवजात बच्चा चोरी:इलाज के लिए लेकर आई थी मां, बच्चे को उठाकर भागी महिला

जानकारी देते हुए नवजात बच्चे की मां। 

अमृतसर,18 मार्च: गुरु नानक देव अस्पताल में नवजात को चोरी करने का मामला सामने आया है। बच्चे की मां ने बताया कि 4 दिन पहले ही उसने बच्चे को जन्म दिया था। उसने कहा बच्चे का इलाज गुरु नानक देव अस्पताल में चल रहा था। इसी दौरान एक महिला बच्चे को उठाकर लेकर भाग गई।

मां ने पुलिस को बताया कि यह उसका पहला बच्चा है । वहीं अस्पताल के स्टाफ और अन्य लोगों के अनुसार,
महिला ने बच्चे को अचानक उठाकर बाहर चली गई ।
घटना की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. कर्मजीत सिंह.ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी  फुटेज की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का.कहना है कि शुरुआती जांच में हर पहलू की तफ्तीश की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है और कहा है कि वे इस मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही बच्चा चोरी करने वालों को पकड़ लिया जाएगा.और बच्चे को सुरक्षित लौटाया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

2 किलो हेरोइन समेत पुलिस एस एच ओ गिरफ्तार: ड्रोन से आई नशे की खेप को खुर्दबुर्द करने वाला था

अमृतसर, 27 अप्रैल :अमृतसर ग्रामीण  के थाना भिंडी सैदां के एस एच ओ  शशपाल सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *