Breaking News

10% छूट के साथ 7.86 करोड एकत्रित हुआ प्रॉपर्टी टैक्स

आज निगम के गल्ले  में आया 1.30 करोड टैक्स 

अमृतसर 29 सितंबर (राजन): पंजाब सरकार की 10% छूट चलते कोविड-19 में भी लोग प्रॉपर्टी  टैक्स जमा करवाने मे  गुरेज नहीं कर रहे हैं। इस वित्त वर्ष में आज तक निगम को 7.86 करोड़ रूपये टैक्स एकत्रित हो चुका है।  नगर निगम के गल्ले  में आज 1.30 करोड़ रूपये प्रॉपर्टी टैक्स  आया है। 10% की छूट का कल अंतिम दिन है।  कल भी निगम को दो करोड़  से अधिक टैक्स आने की पूरी पूरी संभावना है। ट्रिलियम  मॉल से लगभग 1 करोड़  से ऊपर का टैक्स कल आने वाला है।  इसके अतिरिक्त बड़े-बड़े कमर्शियल अदरो  से भी कल टैक्स आएगा।

सुपरिटेंडेंट कैंप लगाकर टैक्स एकत्रित करवाएंगे :संदीप रिशी

संदीप रिशी

नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर संदीप रिशी  ने कहा कि निगम  सुपरिटेंडेंटो ने  अपनी टीमों के साथ लोगों को 10% छूट का लाभ लेकर टैक्स  जमा करवाने के लिए प्रेरित करते रहे हैं। जिस कारण बड़ी राशि निगम  को आ चुकी है। कल अंतिम दिन के कारण सुप्रींटेंडेंटो  द्वारा कैंप लगाकर टैक्स एकत्रित करवाया जाएगा।

 

ईस्ट जोन ने करवाया 66लाख टैक्स

ईस्ट जोन की टीम  कैंप लगाकर टैक्स एकत्रित करती हुई

ईस्ट जोन  के सुपरिटेंडेंट धरमिंदरजीत सिंह ने आज कैम्प लगाकर लगभग 66 लाख रूपये  टैक्स  एकत्रित करवाया।जिसमें अल्फा वन मॉल का ही 55 लाख रूपये हैं। इसके अलावा लोगों ने कैंपों में आकर रिटर्न भरवाकर टैक्स जमा करवाया।  कुल 106 रिटर्न भरी गई।

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *