Breaking News

वर्कशाप लगाकर वार्डो में लोगों को किया जागरूक,मेयर रिंटू एवं कमिश्नर ने लोगों का मांगा सहयोग शहर को रखें साफ सुथरा

मेयर  करमजीत सिंह रिंटू व निगम कमिश्नर कोमल मित्तल लोगों को जागरुक करते हुए

अमृतसर, 29 सितम्बर (राजन) : नगर निगम मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू एवं कमिश्नर कोमल मित्तल ने 9
वार्डो में जाकर लोगों को वर्कशाप लगाकरजागरूक किया । इस दौरान सेहत अधिकारी डा. अजय कंवर,डा.योगेश अरोड़ा एवं फीड बैक कम्पनी के अधिकारी मौजूद थे। वर्कशाप में मेयर एवं कमिश्नर ने लोगो का सहयोगमांगा व कहा कि शहर को साफ सुथरा रखने में निगम का साथ दें और शहर को साफ सुथरा बनाकर नंबर 1रैकिंग पर लेकर आना है।सुल्तानविंड रोड वार्ड नंबर 33 में पार्षद सुरजीत कौर,34 सतनाम सिंह,35 में शिंदर कौर,वार्ड 23 रंजीत कौरएवं 24 में रजिंदर सैणी , वार्ड नंबर 70 के पार्षद विकास सोनी,69रीनाचोपड़ा71लखविंदर सिंह, 54अविनाशजौली की मौजूदगी में लोगों जागरूक किया व बताया कि निगम की स्वच्छता रैकिंग को लेकर सभी का साथजरूरी है व इसमें हर शहरवासी का योगदान है। जिससे उन्होंने गीला एवं सूखे कूड़े के बारे में विस्तार सेबताया व कहा कि अपने आस-पास साफ सफाई रखें कूड़ेदान का इस्तेमाल करें । इस दौरान लोगों ने भीअश्वासन दिया की वह शहर को नंबर 1 में लाने के लिए निगम का पूरा सहयोग करेगें।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *