
अमृतसर,10 अगस्त (राजन):पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन मूवमेंट होने की सूचना मिलते ही अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान दो विदेशी पिस्टलों के साथ,कुल चार पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर ग्रामीण पुलिस को यह हथियारों की खेप लोपोके क्षेत्र से बरामद हुई है। एसएसपी ग्रामीण स्वप्न शर्मा ने जानकारी दी कि रात को लोपोके में ड्रोन की मूवमेंट देखने को मिली थी। सूचना पुख्ता होने के बाद सुबह के समय लोपोके क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया। सर्च ऑपरेशन सफल रहा और पुलिस को भारी मात्रा में हथियार मिले, जिसे पाकिस्तान की तरफ से आए ड्रोन ने ड्रॉप किया था। सर्च में पुलिस को कुल 4 पिस्टल बरामद हुई। जिनमें एक यूएस मेड ब्रेटा पिस्टल, तुर्की मेड जिगाना एफसी पिस्टल और दो अज्ञात पिस्टल हैं। इनके साथ ही 8 मैगजीन और 9 एमएम की 140 कारतूस बरामद हुए हैं।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News