
अमृतसर,20 सितंबर (राजन): फोकल प्वाइंट एसोसिएशन के प्रधान कमल डालमिया और अन्य पदाधिकारियों ने विधायक जीवनजोत कौर के कार्यालय से आई टीम और नगर निगम अधिकारियों को अपनी समस्याएं जताई। कमल डालमिया ने कहा कि फोकल प्वाइंट क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का तो बुरा हाल है। इसके साथ साथ सड़के और सीवरेज व्यवस्था ठीक नहीं है।

प्रमुख समस्याएं
फोकल प्वाइंट क्षेत्र में इंडस्ट्रियल वेस्ट को उठाने के लिए मोहाली की एक कंपनी द्वारा कार्य किया जाता है। किंतु पिछले कुछ दिनों से मोहाली की इस कंपनी द्वारा फोकल प्वाइंट से वेस्ट नहीं उठाया जा रहा है। जिस कारण वहां पर समस्या बनी हुई है। निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार ने कहा कि फोकल प्वाइंट में अब वेस्ट उठाने के लिए निगम गाड़ियों की संख्या बढ़ा देगा। जिससे वहां पर सफाई व्यवस्था का प्रबंध ठीक तरह से हो जाएगा। फोकल प्वाइंट में कुछ यूनिट अनट्रीटेड पानी छोड़ रहे हैं, केमिकल युक्त पानी आने की भी गंभीर समस्या बनी हुई है। इसका समाधान फैक्टरीयों द्वारा ही किया जा सकता है। विधायक जीवनजोत कौर के कार्यालय से आई टीम ने कहा कि फोकल प्वाइंट में सड़के और सीवर व्यवस्था को ठीक करवाने का कार्य भी आने वाले दिनों में शुरू हो जाएगा।
कैंप लगाकर लाइसेंस फीस देंगे
कमल डालमिया ने कहा कि फोकल प्वाइंट इंडस्ट्री नगर निगम का प्रत्येक टैक्स दे रही है। पिछले दिनों प्रॉपर्टी टैक्स विभाग का भी कैंप लगाकर टैक्स अदा किया गया था। उन्होंने कहा कि फोकल प्वाइंट इंडस्ट्री नगर निगम की बनती लाइसेंस फीस और कंजर्वेंसी टैक्स भी दे रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीने से लाइसेंस फीस लेने कोई भी नहीं आया। डॉ किरण कुमार ने कहा कि कल से लाइसेंस विभाग द्वारा फोकल प्वाइंट एरिया में लाइसेंस विभाग का कैंप लगाकर लाइसेंस फीस और कंजर्वेंसी टैक्स लिया जाएगा।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर