Breaking News

नगर निगम को आज 78.26 लाख प्रॉपर्टी टैक्स हुआ एकत्रित

नेहरू शॉपिंग कंपलेक्स में कैंप लगाकर प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित करते हुए अधिकारी

अमृतसर,27सितंबर (राजन): पंजाब सरकार द्वारा इस वित्त वर्ष का 30 सितंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने पर 10 प्रतिशत रिबेट दे रखी है। आज विभाग के नॉर्थ जोन द्वारा लारेंस रोड स्थित नेहरू शॉपिंग कंपलेक्स में कैंप लगाकर 12 लाख रुपए प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित किया गया। मंगलवार को निगम को 1087 पीटीआर के साथ 78.26लाख रुपए प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हुआ है।2022-23 वित्त वर्ष में अब तक 18.32करोड़ रुपए प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हो चुका है। अभी भी 10% रिबेट लेने के लिए 3 दिन शेष बचे हुए हैं। कल से शहर के बड़े बड़े संस्थानों द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स भरना शुरू हो जाएगा। जिसमें मुख्य तौर पर ट्रिलियम मॉल और मॉल ऑफ अमृतसर से ही लगभग 3 करोड रुपये प्रॉपर्टी टैक्स आएगा। विभाग के अधिकारी भी फील्ड में जाकर टैक्स एकत्रित कर रहे हैं। विभाग के नोडल अफसर सचिव दलजीत सिंह द्वारा फील्ड में अपने अधिकारियों के साथ जाकर लगभग 14 लाख रुपए प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित करवाया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *