Breaking News

मेहर फाउंडेशन की ओर से दिए सेफ्टी बूट मेयर ने सफाई सैनिकों को देकर किया सम्मानित

सफाई सैनिकों को सेफ्टी बूट देकर सम्मानित करते हुए मेयर रिंटू व अन्य
अमृतसर, 14 अक्टूबर (राजन): मेयर करमजीत सिंह रिंटू द्वारा आज विस क्षेत्र  पूर्वी के वार्ड नंबर 27 में विशेषकर पहुंचकर सफाई कर्मचारियो सीवरेज मेन तथा मुलाजिमों को कोरोना महामारी मे  अच्छी सेवाएं देने के एवज  में सेफ्टी बूट  देकर सम्मानित किया गया। मेयर रिंटू ने कहा कि लोगों की दिन-रात सेवा करने वाले सफाई सैनिक,  सीवरेज मेन तथा मुलाजिम द्वारा महामारी मे  सेवाओं के बदले उनको सेफ्टी बूट देकर  सम्मानित किया गया है. उन्होंने कहा कि यह लोग इस शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए सेवाएं देते हैं।  उन्होंने कहा कि हमारे नगर निगम की अधिकारियों,  मुलाजिमों की टीम ने पार्षदों के सहयोग से आज शहर को साफ सफाई के लिए दिन-रात सेवा कर रहे हैं।  मेहर फाउंडेशन की ओर से मुहैया करवाए गए सेफ्टी बूट की उन्होंने सराहना की।  इस अवसर पर पार्षद मोनिका शर्मा, गिरीश, पार्षद जितेंद्र सिंह मोती भाटिया, दमनदीप सिंह,  हरजिंदर सैनी,  जरनैल  सिंह भुल्लर, मनजीत कौर भी मौजूद थे। सफाई सैनिकों को सेफ्टी बूट देकर सम्मानित करते हुए मेयर रिंटू व अन्य

About amritsar news

Check Also

खापड़ खेड़ी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कैपेसिटी बढ़ाई जा रही : विधायक डॉ अजय गुप्ता ने निगम कमिश्नर सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों के साथ प्लांट का किया निरीक्षण

प्लांट की कैपेसिटी कम होने से सीवरेज व्यवस्था में समस्या आ रही थी :50 एमएलडी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *