Breaking News

भगवान श्री वाल्मीकि प्रकट दिवस को लेकर मेयर व डिप्टी मेयर ने निगम अधिकारियों से की मीटिंग

प्रगट दिवस के मद्देनजर नगर निगम करेगी उचित प्रबंध

मेयर करमजीत सिंह रिंटू व डिप्टी मेयर यूनुस कुमार केंद्रीय वाल्मिक मंदिर के पदाधिकारियों से निमंत्रण पत्र लेते हुए

अमृतसर,  14 अक्टूबर (राजन):भगवान श्री वाल्मीकि प्रकट दिवस को लेकर मेयर करमजीत सिंह रिंटू तथा डिप्टी मेयर यूनस कुमार ने केंद्रीय वाल्मिक प्रबंधक कमेटी हाथी गेट के पदाधिकारी विमल कुमार, योगराज,अशोक भट्टी, गोपाल खोसला तथा निगम अधिकारियों से मीटिंग की। वाल्मिक प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने मेयर  रिंटू  को निमंत्रण पत्र भी दिया।  मेयर रिंटू ने निगम अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भगवान श्री वाल्मीकि जी का प्रकट दिवस आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकट दिवस के मध्यनगर निगम अधिकारी शहर की टूटी सड़कें, खराब स्ट्रीट लाइटिंग, पेयजल व सीवरेज व्यवस्था को ठीक रखें तथा साफ-सफाई के सभी उचित प्रबंध रखे जाएं। मेयर रिंटू व डिप्टी मेयर यूनस  ने केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर के पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि शहर की  कोई सड़क  टूटी नजर नहीं आएगी।  सारे शहर में स्ट्रीट लाइटें जगमगाएगी तथा  सफाई की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *