
अमृतसर,1 नवंबर (राजन): विजिलेंस ब्यूरो ने अपने ही एक इंस्पेक्टर को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए इंस्पेक्टर की पहचान अमलोक सिंह के रूप में हुई है और वह अमृतसर रेंज में ही तैनात था। फिलहाल अमलोक सिंह को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी गई है।शिकायतकर्ता ने अमलोक सिंह के खिलाफसीएम भगवंत मान के शिकायत पोर्टल परवीडियो पोस्ट की थी। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की वीडियो बनाई और विजिलेंस ब्यूरो को दे दी। विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायत को प्राप्त करने के जांच शुरू कर दी। जांच में अमलोक सिंह 5 हजार रुपए रिश्वत लेता पाया गया। जिसके बाद विजिलेंस ब्यूरो ने अमलोक सिंह को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है।
फ्लाइंग स्क्वायड करेगी जांच
अमलोक सिंह के खिलाफ पंजाब फ्लाइंगस्क्वायड-1 ने कार्रवाई शुरू की है। मामलाएसएएस नगर में दर्ज किया गया है। अब इसपूरे मामले की जांच फ्लाइंग स्क्वायड ही करेगा। फिलहाल को गिरफ्तार करने के बाद से पूछताछ जारी है।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर