
अमृतसर,26 नवंबर (राजन):गन कल्चर के खिलाफ पंजाब पुलिस ने सीएम के आदेशों पर अपनी मुहिम में बदलाव किया है।पंजाब सरकार ने अब विभिन्न सोशल प्लेटफॉर्म पर अपलोड गन कल्चर से संबंधित पोस्ट हटाने के लिए लोगों को 3 दिन का समय दिया है। इस संबंध में डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है ।सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर हथियारों के प्रदर्शन से संबंधित किसी भी तरह की फोटो व वीडियो आदि कंटेट को 72 घंटे के भीतर हटाने के आदेश दिए गए है। डीजीपी ने कहा कि इसके लिए सीएम भगवंत मान द्वारा 3 दिन का समय देने के लिए निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में सभी लोग इस बीच गन कल्चर से संबंधित आपत्तिजनक कंटेंट हटा लें।
3 दिन नहीं होंगे केस दर्ज
अब अगले 3 दिन में सोशल मीडिया पर अपलोड गन कल्चर से संबंधित पोस्ट पर केस दर्ज नहीं किए जाएंगे। गौरतलब है कि पंजाब में गन कल’चर की रोकथाम के लिए पुलिस लगातार केस दर्ज कर लोगों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई में जुटी थी। इसी बीच एक 10 वर्षीय बच्चे पर भी केस दर्ज कर दिया गया था। लेकिन आलोचना होने पर पंजाब सरकार ने पुलिस कार्रवाई में बदलाव के निर्देश दिए।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News