Breaking News

श्री अकाल तख्त साहिब पर सिंह साहिबानो की बैठक के बाद, पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह को किया माफ, बर्तनों और अन्य सेवा करनी होगी

अमृतसर,26 नवंबर (राजन): पराई स्त्री के साथ वीडियो वायरल होने के बाद पंथ से छेके गए पूर्व कैबिनेट मंत्री व अकाली दल नेता सुच्चा सिंह लंगाह को शुक्रवार सजा सुनाने के बाद माफ कर दिया गया है। उन्हें यह सजा पांच तख्तों के जत्थेदारों ने श्री अकाल तख्त साहिब पर बैठक के बाद सुनाई है। इस दौरान विदेश में बैठे थमिंदर सिंह आनंद को श्री गुरु ग्रंथ साहिब गलतियों के साथ ऑनलाइन प्रकाशित करने के बाद पंथ से छेक दिया गया है।श्री अकाल तख्त साहिब कार्यालय पर शनिवार दोपहर जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, ज्ञानी रघबीर सिंह जत्थेदार तख्त श्री केशगढ़ साहिब, ज्ञानी मलकीत सिंह एडिशनल हेड ग्रंथी श्री अकाल तख्त साहिब, ज्ञानी गुरमिंदर सिंह ग्रन्थि श्री दरबार साहिब और ज्ञानी सुखदेव सिंह ग्रंथी श्री अकाल तख्त साहिब की बैठक हुई। जिसमें बीते दिनों मिली शिकायतों को लेकर बातचीत हुई।इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह की सजा पर भी विचार किया गया और सभी ने मिलकर उन्हें पंथ से छेके जाने के फैसले को 5 साल के बाद वापस ले लिया है।

21 पथ जपजी साहिब करेंगे लंगाह

सुच्चा सिंह लंगाह को खालसा पंथ से 5 अक्टूबर 2017 को बहिष्कृत किया गया था। उन्होंने आज श्री अकाल तख्त साहिब और संगत के सामने अपनी गलती मानी और फिर 5 सिंह साहिब ने उनकी सजा की घोषणा की। जिसमें उन्हें श्री दरबार साहिब में 21 दिनों तक बर्तन धोने होंगे। रोजाना 1 घंटा कीर्तन सुनना होगा और 21 पथ जपजी साहिब भी करना होगा। इसकी कोई भी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की जाएगी। एक दिन वह 5100 रुपये प्रति सभी ढाढ़ी की सेवा भी करेंगे ।

थमिंदर सिंह आनंद को पंथ से निकाला

ज्ञानी रघबीर सिंह जत्थेदार ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि गुरबानी बदल कर चीन से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को छापने वाले थमिंदर सिंह का कोई स्पष्टीकरण श्री अकाल तख्त साहिब तक नहीं पहुंचा है। लेकिन इसमें उनके साथ रहे उनके तीन सहयोगी गुरदर्शन सिंह, रजवंत सिंह, भजनीक सिंह यहां पहुंचे। थमिंदर सिंह आनंद को जत्थेदारों ने पंथ से छेकने का फैसला सुनाया।

जरवंत व भजनीक ने मानी गलती

श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे राजवंत सिंह, भजनीक सिंह दोनों ने अपनी गलती मानी और 5 सिंह साहिब की सभा ने तय किया कि रजवंत सिंह 11 दिनों तक जोड़ा घर में सेवा करेंगे। वह बर्तन भी धोएंगे और कीर्तन भी सुनेंगे। अरदास के बाद 125 डॉलर भेंट भी करेंगे। सहज पाठ करने के बाद सार लिख कर श्री अकाल तख्त साहिब को भेजा जाएगा। गुरदर्शन सिंह भजनिक सिंह दोनों अमेरिका में अपने निकटतम गुरुद्वारे में 1 सप्ताह के लिए जोड़ा घर में सेवा करेंगे और कथा कीर्तन सुनेंगे। गोलक में 125 डॉलर भेंट करेंगे।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

एसजीपीसी ने रद्द किया श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह का इस्तीफा

जानकारी देते हुए एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी। अमृतसर, 17 अक्टूबर :शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *