हॉल गेट से रामबाग चौक तक हटी रेहड़िया

अमृतसर, 1 दिसंबर (राजन): महानगर की विकराल हो रही ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक करने के लिए नगर निगम और पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार संयुक्त अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत हॉल गेट से रामबाग चौक तक पिछली सदियों से लग रही रेहड़िया तो लगभग हट कर पुरानी सब्जी मंडी में चुकी है। अब रामबाग से मानसिंह गेट और बस स्टैंड के तीनों और रेहड़िया हटाने का ऑपरेशन क्लीन शुरू किया गया है। जिसके अंतर्गत आज डीसीपी 3अभिमन्यु राणा, एसीपी गुरप्रताप सिंह सहोता, थाना रामबाग प्रभारी राजविंदर कौर, एस्टेट अफसर धर्मेंद्रजीत सिंह और उनकी टीम ने इन क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान रेहड़ी लगाने वालों को खुद ही रेहड़िया हटाने की चेतावनी दी गई डीसीपी अभिमन्यु राणा ने कहा कि नगर निगम द्वारा सूरज चंदा पीवीआर के सामने रेहड़ी मार्केट के लिए जगह दे दी है। सभी लोग अपनी-अपनी रेहड़िया सड़कों से हटा कर उस रेहड़ी मार्केट में अपनी रेहड़िया लगाए। मौके पर चेतावनी भी दी गई कि अगर सड़कों से रेहड़िया ना हटाई गई तो उनकी रेहड़िया नगर निगम द्वारा जब्त कर ली जाएगी।
कुछ रेहड़ी वालों ने जताया ऐतराज

पुलिस और निगम अधिकारियों के साथ कुछ रेहड़ी वालों ने एतराज भी जताया। उनका कहना था वह पिछले कई वर्षों से इस जगह पर अपनी अपनी रेहड़िया लगा रहे हैं। नगर निगम एस्टेट अफसर धर्मेंद्रजीत सिंह ने कहा कि सूरज चंदा पीवीआर के सामने और इसके साथ नगर निगम की खाली पड़ी जमीन पर जो पहले वहां पर रेहड़ी लगा देगा, उसे उसी जगह पर पक्का कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा उस जगह पर साफ सफाई करवा दी गई है।वहां पर एलईडी लाइटें भी लगाई जा रही है।
अवैध कब्जे भी हटाए गए
संयुक्त ऑपरेशन दौरान इन क्षेत्रों में नगर निगम की टीम द्वारा दुकानों के बाहर अवैध कब्जे भी हटाए गए। दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई, अपनी-अपनी दुकानों का सामान दुकान के भीतर रखें। सड़के और फुटपाथ लोगों के चलने के लिए होते हैं।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें