
अमृतसर, 1 दिसंबर (राजन):पंजाब बॉर्डर पर सुरक्षा के लिए तैनात एक बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवान को पाक रेंजर्स ने गिरफ्तार कर दिया। धुंध अधिक होने के कारण जवान गलती से इंटरनेशनल बॉर्डर लांघ गया था। जानकारी मिलने के बाद भारत की तरफ से पाक रेंजर्स के साथ संपर्क कायम किया गया। जिसके बाद पाक रेंजर्स को जवान वापस लौटाना पड़ा। घटना पंजाब के फिरोजपुर सैक्टर के अंतर्गत आते अबोहर की है। बटालियन 66 के जवान सुरक्षा के लिए बार्डर पर तैनात थे। सुबह 6.30 बजे बॉर्डर पर जीरो विजिबिलिटी थी। इसी दौरान एक जवान गलती से बॉर्डर लांघ गया। जिसे पाक रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया। तीन घंटों तक को भारत को पता भी नहीं चला कि उनका एक जवान गायब है।
हाजिरी के दौरान पता चला
तकरीबन 9.30 बजे ड्यूटी पर गए जवान जब वापस लौटे और उनकी हाजिरी ली गई तो उनका एक जवान कम था। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। कुछ समय बाद पाक रेंजर्स के साथ राफ्ता कायम किया गया। तब पाक रेंजर्स ने बताया कि उनका जवान इंटरनेशनल बॉर्डर लांघ गया था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
बैठकों में भारत ने बनाया दबाव
मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ अधिकारियों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद पाक रेंजर्स के साथ बैठकें हुई। बैठकों में पाक रेंजर्स व पाकिस्तान सरकार पर दबाव बनाया गया। बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच सहमति बनने के बाद भारत को उसका जवान वापस लौटा दिया गया है ।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News