Breaking News

स्नैचिंग  की घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि, युवती से छीना मोबाइल

युवती से मोबाइल छीन फरार होते हुए बाइक सवार।

अमृतसर,5 दिसंबर (राजन): शहर में लगातार स्नैचिंग की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। शहरवासियों के साथ-साथ टूरिस्ट रोजाना स्नैचरों का शिकार हो रहे हैं। सोमवार भी एक घटना में बाइक पर आए दो स्नैचरों ने युवती का मोबाइल छीन लिया और उनकी यह पूरी घटना सीसीटीवी  में कैद हो गई।घटना अमृतसर के न्यू प्रताप नगर की बताई जा रही है। युवती ने पुलिस को जानकारी दी कि वह किसी काम से बाजार गई हुई थी। काम खत्म करने के बाद वह घर की तरफ बढ़ रही थी। इसी दौरान गुरु नानक मेडिकल और अल्ट्रासाउंड सेंटर के बाहर दो बाइक सवार आए और हाथ में पकड़ा हुआ मोबाइल छीन फरार हो गए। वह चिल्लाई और बाजार से गुजर रहे लोगों ने स्नैचरों को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वे भागने में कामयाब हो गए।

पुलिस ने कार्रवाई की शुरू

पुलिस का कहना है कि उन्होंने सीसीटीवी को कब्जे में ले लिया है। उसके आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की गई है। वहीं इलाके के अन्य सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि उनका साफ चेहरा और रूट की जानकारी मिल सके

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पुलिस ने 1,210 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे:बरामद फोन की अनुमानित कीमत 3.07 करोड़ रुपये

अमृतसर, 22 नवंबर(राजन):गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन को ढूंढकर उनके असली मालिकों तक वापस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *