Breaking News

कोर्ट रोड में लग रही रेहडियो को बार-बार हटाने के बावजूद रेहडियो से बनी फ्रूट मार्किट लग जाने पर एस्टेट अफसर ने की बड़ी कार्रवाई

सामान जब्त करते हो निगम कर्मी

रेहड़ी माफिया ने पॉश  सड़क बना डाली फ्रूट मार्केट

रेहडियो को हटाने की कार्रवाई करते हुए सुशांत भाटिया व
टीम

अमृतसर, 21अक्टूबर (राजन):पिछले कई महीनों में नगर निगम की एस्टेट विभाग की टीम द्वारा कोर्ट रोड स्थित चर्च के बाहर लग रही रेहडियो  को बार-बार चेतावनी देने तथा हटाने के बावजूद इस पॉश सड़क पर दर्जनों रेहडियो  लगने से वीआईपी सड़क फ्रूट मार्केट बनकर रह गई है। आज मेयर  करमजीत सिंह रिंटू, निगम कमिश्नर कोमल मित्तल,  एडिशनल कमिश्नर संदीप रिशी के आदेशों पर एस्टेट अफसर सुशांत भाटिया ने अपनी टीम को साथ लेकर इन रेहडियो  की कोर्ट रोड पर बनी फ्रूट मार्केट को हटाकर सामान जब्त किया गया।  उसके साथ साथ बनी फ्रूट मार्केट के साथ लगती दुकानों के बाहर भी पक्के तौर पर किए गए अवैध कब्जों को भी हटाया गया। इस बड़ी-बड़ी दर्जनों रेहडियो से बनी फ्रूट मार्केट के कारण देर शाम के बाद वहां पर सड़क तो नजर ही नहीं आती है। सुशांत भाटिया ने कहा कि आज की कार्रवाई के उपरांत  अगर किसी भी माफिया द्वारा सड़क पर रेहडियो की आड़ में बनाई गई  फ्रूट मार्केट को  दोबारा से लगाई गई तो उस पर कानून नियम के अनुसार पुलिस में भी कार्रवाई करवाई जाएगी।

 

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *