Breaking News

दो हथियारबंद लुटेरों ने पंजाब नेशनल बैंक से लगभग 18 लाख की लूट की

पिस्टल सहित बैंक के गेट पर खड़ा लुटेरा।

अमृतसर,19 दिसंबर (राजन): थाना कत्थूनगल के बिल्कुल निकट  दो हथियार बंद लुटेरों ने पंजाब नेशनल बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि लुटेरों ने लगभग18 लाख रुपयों को लूटा और फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच बैंक मेंकर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है। बैंक मैनेजर रोहिन बब्बर ने जानकारी दी कि सुबह 10.55 पर दो लुटेरे बैंक के अंदर घुसे। दोनों ने चेहरे ढक रखे थे और सिर पर परने बांधे हुए थे। पिस्टल दिखा पूरे स्टाफ को एक तरफ किया। इसके बाद धमकी दी कि खुद ही कैश दे दो, नहीं तो गोली मार देंगे। कैश काउंटर से दोनों लुटेरों ने कैश लिया और फरार हो गए।

दोनों लुटेरे एक्टिवा पर ही आए

कैश काउंटर से कैश लेता लुटेरा।

कत्थूनंगल थाना से 300 मीटर दूर वारदात हैरानी की बात है कि जिस बैंक को निशाना बनाया गया है, उससे महज 300 मीटर की दूरी पर ही कत्थूनंगल थाना भी है।सीसीटीवी से स्पष्ट हुआ कि दोनों लुटेरे एक्टिवा पर ही आए थे। घटना के बाद पुलिस ने भी वायरलैस कर सभी नाकों पर आरोपियों की सीसीटीवी भेज दी है।

3 सालों से कभी सुरक्षाकर्मी नहीं मिला

जिस बैंक को लुटेरों ने निशाना बनाया है, उसमें बीते 3 सालों से कभी सुरक्षाकर्मी को तैनात ही नहीं किया गया। जिसकी सूचना लुटेरों को थी। लुटेरे बेखौफ बैंक में घुसे और पिस्टल दिखा करलूट की वारदात को अंजाम दिया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

डीआईजी हरमनबीर गिल का थानों में औचक निरीक्षण: शराब के नशे में सोते मिले राजा सांसीथाना प्रभारी , किया सस्पेंड

अमृतसर, 9 जुलाई:अमृतसर बॉर्डर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने देहात के विभिन्न पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *