Breaking News

जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर मंत्री डॉ  निज्जर ने एयरपोर्ट और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक

शहर और एयरपोर्ट की साफ-सफाई के निर्देश दिए

एयरपोर्ट पर अधिकारियों के साथ बैठक करते कैबिनेट मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर, मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू व अधिकारीगण।

अमृतसर,23 दिसंबर (राजन):स्थानीय निकाय मंत्री डॉ  इंदरबीर सिंह निज्जर ने मार्च 2023 में अमृतसर में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के संबंध में श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अमृतसर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की।  इस बैठक में मेयर करमजीत सिंह रिंटू, डिप्टी कमिश्नर  हरप्रीत सिंह सूदन,  पुलिस कमिश्नर  जसकरन सिंह, नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि और निदेशक एयरपोर्ट विपन सेठ उपस्थित थे।


आ रहे मेहमानों का गर्मजोशी से होगा स्वागत

डॉ  निज्जर ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन में विभिन्न देशों के नेताओं और अधिकारियों के मनोरंजन में कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  भगवंत  मान इस मामले में व्यक्तिगत रुचि ले रहे हैं और इस संबंध में कई बैठकें कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अमृतसर एयरपोर्ट से पूरे शहर को जाने वाली मुख्य सड़कों की मरम्मत की जा रही है और इन सड़कों पर लाइटे और लैंडस्कैपिंग  भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।  उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर मेहमानों का पंजाबी सत्कार के अनुसार गर्मजोशी से स्वागत किया जाना चाहिए और इस कारण पंजाब की सभ्यता और संस्कृति को विशेष स्थान दिया जाना चाहिए। इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ अमृतसर एयरपोर्ट से श्री दरबार साहिब जाने वाली मुख्य सड़क का दौरा किया और जहां भी काम हो वहां करने के निर्देश दिए।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम द्वारा 1,700 सफाई सेवकों को 36 लाख के सुरक्षा उपकरण किए वितरित

सफाई सेवकों को सुरक्षा उपकरण वितरित करते हुए नगर निगम कमिश्नर व अन्य अधिकारी।  अमृतसर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *