
अमृतसर,23 दिसंबर (राजन): फिरौती लेने आए गैंगस्टरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार 2 गैंगस्टर एक प्रॉपर्टी डीलर से फिरौती लेने के लिए गए थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें घेर लिया। बचाव के लिए गैंगस्टरों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और एक गैंगस्टरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ अमृतसर के 88 फीट रोड और बाइपास के बीच में हुई। अमृतसर के एक प्रॉपर्टी डीलर से गैंगस्टरों ने फोन करके 20 लाख रुपए की मांग की थी। तय समय अनुसार आरोपी गैंगस्टर पैसे लेने के लिए पहुंच गए। लेकिन इसकी सूचना पुलिस को मिल गई और उन्होंने गैंगस्टरों को घेर लिया।
अमन नाम का गैंगस्टर चढ़ा पुलिस के हत्थे
मुठभेड़ में एक अमन उर्फ राज कुमार नाम का गैंगस्टर की टांग पर गोली लगी। जिसे पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। वहीं अन्य बॉक्सर नाम का गैंगस्टर भागने में सफल रहा। पुलिस ने फिलहाल घायल अमन सिविल.अस्पताल में दाखिल करवाया है।
एक पुलिस वाला भी हुआ घायल
इस घटना में एक गुरजीत सिंह नाम का पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। जिसे घायल अवस्था में अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि गुरजीत सिंह एसीपी नार्थ वरिंदर खोसा का गनमैन है। फिलहाल गुरजीत की हालत स्थिर बनी हुई है।
इलाज के बाद होगी पूछताछ
पुलिस फिलहाल गैंगस्टर अमन का इलाज करवाने के लिए सिविल अस्पताल ले गई है। इलाज के बाद अमन से भागे गैंगस्टर के बारे में पूछताछ की जाएगी। वहीं अभी पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों का भी पता लगाने में जुटी है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News