Breaking News

भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब में प्रवेश से पहले ही कांग्रेस विवादों में आ गई

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की फाइल फोटो।

अमृतसर,29 दिसंबर (राजन):राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब में प्रवेश से पहले ही कांग्रेस विवादों में आ गई है। दरअसल, दिल्ली में यात्रा की सुरक्षा में हुई चूक पर कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने जेएंडके के साथ-साथ पंजाब को भी डिस्टर्ड राज्य कहा है।

सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील

केसी वेणुगोपाल ने  गृह मंत्री से दिल्ली का उदाहरण देते हुए पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी समेत सभी यात्रियों व नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की है। कांग्रेस महासचिव ने पत्र में बताया कि 24 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा ने दिल्ली में प्रवेश किया। लेकिन इस दौरान दिल्ली पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने और राहुल गांधी के इर्द-गिर्द सुरक्षा घेरा बनाने में विफल रही। यहां तक कि मूकदर्शक बनी रही। जबकि राहुल गांधी को Z+ सिक्योरिटी प्रोवाइड है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में स्थिति इतनी गंभीर थी कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और राहुल गांधी के साथ चल रहे यात्रियों को ही सुरक्षा घेरा बनाना पड़ा।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- पंजाब है मेहमान नवाज

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा है कि पंजाब मेहमान नवाजी के लिए जाना जाता है। यहां के लोग अपने मेहमान को पलकों पर बिठाते हैं। उन्होंने यह बात 28 दिसंबर को कांग्रेस के स्थापना दिवस पर चंडीगढ़ मुख्यालय में कही है।

शंभू बैरियर से पंजाब में प्रवेश करेगी यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा जनवरी 2023 के पहले सप्ताह में राजपुरा के शंभू बैरियर से पंजाब में प्रवेश करेगी। फिर पठानकोट के रास्ते आगे बढ़ेगी। लेकिन यात्रा के पंजाब में प्रवेश की फिलहाल सही तारीख नहीं बताई गई है। हालांकि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजावड़िंग द्वारा यात्रा संबंधी सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। सभी नेताओं को अलग-अलग प्रबंध की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर रूपिंदर पाल सिंह ने जिला अमृतसर के लोगों के लिए अलग-अलग आदेश किए जारी

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर रूपिंदर पाल सिंह। अमृतसर, 7 मई: एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर रूपिंदर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *