Breaking News

नगर निगम चुनाव में अमृतसर की सभी निगम सीटों पर अपने प्रत्याक्षी उतारेगी भाजपा: हरविंदर सिंह संधू

निगम चुनाव तथा आगामी सरगर्मियों को लेकर भाजपा कोर ग्रुप की हुई बैठक

अमृतसर,31 दिसंबर(राजन):आगामी नगर निगम  चुनाव को लेकर सभी पार्टियाँ चुनाव मैदान में उतर चुकी हैं। इसको लेकर भाजपा अमृतसर शहरी के अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक आज जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में हुई, जिसमें आगामी नगर निगम चुनाव तथा भाजपा के विस्तार हेतु सुझावों संबंधी चर्चा विस्तृत हुई। हरविंदर सिंह संधू ने इस संबंध में जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पंजाब में नगर निगम चुनाव बिगुल बज चुका है। प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा भाजपा पंजाब के संगठनात्मक ढाँचे में बदलाव के बाद आगामी नगर निगम चुनावों को देखते हुए सभी जिलाध्यक्षों को जल्द से जल्द जिला स्तर से लेकर बूथ-स्तर तक के संगठनात्मक ढांचे की सरंचना और उसके विस्तार तथा पूर्णतया: सक्रिय करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसी कड़ी में आज भाजपा कोर गुप्र की बैठक आयोजित की गई है, जिसमें सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों से पार्टी के आगामी कार्यकर्मों तथा कार्यकर्ताओं के मार्ग-दर्शन के लिए बैठकों का दौर जारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार नगर निगम चुनाव में अमृतसर की सभी निगम सीटों पर अपने प्रत्याक्षी उतारेगी।

प्रत्याशियों के फीडबैक प्राप्त करने के बाद चुनाव मैदान में उतरने का मौका दिया जाएगा

हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि जो भी प्रत्याशी सक्रिय हैं और चुनाव लड़ने की इच्छुक होंगें उन्हें भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनके ईलाके से फीडबैक प्राप्त करने के बाद चुनाव मैदान में उतरने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओ को पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा सत्ता हासिल करने के लिए जनता से किए गए धोखे व झूठे वादों की सच्चाई से अवगत करवाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश के राजनीतिक हालात भारतीय जनता पार्टी के बिलकुल अनुकूल हैं। उन्होंने कहा कि जैसे मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा उनकी सरकार लोगों को मुर्ख बना रही है उससे स्पष्ट हो चुका है कि आने वाले दिनों में जनता आप प्रत्याशीयों को सबक अवश्य सिखाएगी।

यह नेता मौजूद रहे

इस अवसर पर अमृतसर कोर कमेटी के पूर्व राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, राजिंदर मोहन सिंह छीना, पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिल, प्रदेश सचिव राजेश हनी, पूर्व प्रदेश सचिव रीना जेतली, केवल कुमार गिल, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद शर्मा, डॉ. राज कुमार वेरका, राजेश कंधारी, कुमार अमित आदि उपस्थित थे।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

पंजाब की नगर निकायों के चुनाव में हो रही देरी के मामले में हाईकोर्ट में दायर याचिका पर अब अगली सुनवाई 5 अगस्त को होगी

अमृतसर,25 जुलाई:पंजाब की नगर निकायों के चुनाव में हो रही देरी के मामले में दायर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *