Breaking News

वर्ल्डवाईड ग्रुप के मालिक इंदरप्रीत सिंह ने हरविंदर सिंह संधू को किया सम्मानित

अमृतसर,31 दिसंबर(राजन ): वर्ल्डवाईड ग्रुप के मालिक इंदरप्रीत सिंह आनंद व उनकी पत्नी प्रीति आनंद ने ऑफिस स्टॉफ सहित भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के नव-नियुक्त अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू को पुष्प-गुच्छ व केक कटवा कर सम्मानित किया।  इंदरप्रीत सिंह आनंद ने कहा कि हरविंदर सिंह संधू उनके बचपन के मित्र हैं और वह एक लम्बे अरसे से सामाजिक व जन हित कार्यों में जुटे हुए है| उन्होंने कहा की अमृतसर के व्यापारियों के हक़ में हमेशा खड़े रहे है| संधू ने राजनीति में एक कार्यकर्त्ता के रूप में अपना सफर शुरू कर आज भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के अध्यक्ष बने हैं| इनके अध्यक्ष बन ने के बाद पार्टी व शहर वासियों में खुशी की लहर है और वही इनसे ढेर सारी उम्मीदें भी है| हरविंदर सिंह संधू ने एक कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक संगठन द्वारा दी गई जिम्मेवारियों को बखूभी निभाया है| एक जुझारू कार्यकर्त्ता के रूप में पार्टी ने उनकी सेवाओं तथा निष्ठा को देखते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा है| हरविंदर सिंह संधू आम जनता तथा व्यापारियों की समस्याओं से भली-भाँती वाकिफ हैं| उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष होने के नाते जहाँ वह अमृतसर की जनता की आवाज़ सरकार के कानों तक पहुंचाएंगे, वहीं व्यापारियों की समस्याओं को भी सरकार के कानों तक पहुँचाने में भी अहम भूमिका निभाएंगे|

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार ने कुछ आई.पी.एस. अधिकारियों को पदोन्नतियां दी

अमृतसर,5 सितंबर:पंजाब सरकार की तरफ से कुछ आई.पी.एस. अधिकारियों को पदोन्नतियां दी गई हैं। पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *