Breaking News

नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो क्षेत्रों में छापामारी कर 65 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक किया बरामद, काटे चालान

सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त करते हुए अधिकारी।

अमृतसर,3 जनवरी (राजन): नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार ने सेनेटरी इंस्पेक्टर जेपी सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर  सर्वजीत सिंह, गणेश कुमार, अनिल डोगरा और अपनी टीम के साथ न्यू अमृतसर के सामने टेंपल कॉलोनी में एक गजक बनाने की फैक्ट्री में छापामारी की। छापामारी दौरान फैक्ट्री में से 30 सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद किया गया। गजक की पैकिंग के समय सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा था।फैक्ट्री के भीतर और बाहर गंदगी फैली हुई थी और बोरी को आग लगाकर जलाया जा रहा था। टीम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक, गंदगी और आग लगाने के तीन चालान काटे गए।

चालान काटते हुए अधिकारी।

सिंगल यूज़ प्लास्टिक बेचने वाली दुकान से बरामद किया 35 किलो प्लास्टिक

स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार और उनकी  टीम द्वारा सुल्तानविंड रोड पंजाब नेशनल बैंक के समीप एक सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वाली दुकान पर छापेमारी की। इस दुकान में भी  भारी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद हुआ।दुकान के भीतर खुलेआम सिंगल यूज प्लास्टिक सजाया हुआ था। दुकान के भीतर से लगभग 35 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक के लिफाफे, थर्माकोल की क्रोकरी, प्लास्टिक के  गिलास व अन्य सामान जब्त करके चालान काटा गया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *