Breaking News

एस्टेट अफसर ने ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज के साथ कोर्ट रोड व लिंक रोड मे बोला हल्ला, समान जब्त कर दी चेतावनी

इन क्षेत्रों में अवैध कब्जों से सड़क है गायब, चेतावनी के बाद कब्जे बरकरार

लोगों को चेतावनी देते हुए एस्टेट अफसर तथा ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज

अमृतसर, 24 अक्टूबर (राजन):कोर्ट रोड दोआबा चौक से लेकर रियालटो चौक तक तथा रेलवे लिंक रोड मे अवैध कब्जों की पिछले लंबे समय से भरमार होने के कारण क्षेत्रों में नाम मात्र की सड़क दिखाई देती है।  एस्टेट विभाग  की टीम द्वारा इन क्षेत्रों में बार-बार अवैध कब्जे हटाकर सामान जब्त  करने के बावजूद कब्जे उसी तरह से बरकरार हैं।

अवैध कब्जों की भरमार

आज एस्टेट अफसर सुशांत भाटिया व ट्रैफिक इंचार्ज कुलदीप कौर  ने अपनी-अपनी टीमों के साथ इन दोनों सड़कों पर हल्ला बोला। अवैध कब्जा धारकों के सामान भी जब्त किए गए। दोनों द्वारा लोगों को सख्त चेतावनी दी गई सड़कों पर किए हुए अवैध कब्जे जिसमें विशेषकर फ्रूट मार्केट, वाहन बेचने वालों की दुकानों के शोरूम के बाहर खड़े वाहन तथा रेलवे लिंक रोड लोगों द्वारा सड़कों में ही  पार्क किए गए वाहन ना खड़े किए जाएं।  एस्टेट विभाग तथा ट्रैफिक पुलिस द्वारा चेतावनी देने के बावजूद 1 घंटे के बाद फिर वहां पर उसी तरह से कब्जे बरकरार हो गए।

अवैध कब्जों की भरमार

 

About amritsar news

Check Also

नगर निगम ने साल 2026- 27 का 481.18 करोड़ रुपयो का बजट रखा:बजट और जनरल हाउस की मीटिंग में भारी हंगामा होने के आसार

अमृतसर, 28 मार्च (राजन) : नगर निगम ने साल 2026- 27 का 481.18 करोड़ रुपयो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *