Breaking News

विजिलेंस ब्यूरों से पंजाब के आई.ए.एस. अधिकारी नाराजगी जताते आपत्ति उठा रहे

अमृतसर,9 जनवरी (राजन):विजिलेंस ब्यूरों से पंजाब के आई.ए.एस. अधिकारी नाराजगी जताते हुए आपत्ती उठा रहे  हैं। मिली जानकारी के अनुसार पी.सी.एस. अधिकारी के खिलाफ विजिलेंस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर आई.ए.एस. अधिकारी नाराज हैं। इस मामले को लेकर 50 से करीब आई.ए.एस. अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव वी.के. जंजुआ से मुलाकात की है। आई.ए.एस. अधिकारियों का कहना है कि विजिलेंस ब्यूरो कार्रवाई करते समय प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है।

पीसीएस अधिकारी पहले ही छुट्टी पर चले गए

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही लुधियाना में एक पी.सी.एस. अधिकारी नरिंद्र धालीवाल, जो आर.टी.ए. के पद पर तैनात था, को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उक्त अधिकारी पर अन्य लोगों की मदद से रिश्वत वसूलने के आरोप लगे थे, जिसके बाद विजीलैंस ने उसे गिरफ्तार किया था। बता दें पी.सी.एस. अधिकारी नरिंद्र धालीवाल की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पी.सी.एस. एसोसिएशन में रोष पनप गया है और विजीलैंस खिलाफ मोर्चा खोल दिया। धालीवाल के खिलाफ विजीलैंस के एक्शन पर पी.सी.एस. एसोसिएशन ने 5 दिन की छुट्टी पर जाने का ऐलान कर दिया है।

आईएएस अधिकारी सीएम मान से मिले

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आज जिला योजना बोर्ड के चेयरमैनो की सूची जारी करते वक्त 50 से अधिक आईएएस का एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब विजिलेंस द्वारा की गई कार्रवाई पर आपत्ति जताई है। दरअसल, बीते दिनों पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कई आईएएस और  पीसीएस को इंडस्ट्रियल प्लाट आवंटन घोटाले में नामजद किया।
फिर करीब 7 आईएएस और पीसीएस अफसरों को गिरफ्तार भी किया। सूत्रों के अनुसार, आज मीटिंग में आईएएस ने सीएम मान से विजिलेंस कार्रवाई के दौरान उचित विधि की पालना नहीं किए जाने की बात रखी है। सीएम ने उन्हें उचित और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया है।सीएम मान ने चीफ सैक्रेटरी से 24 घंटो में  रिपोर्ट मांगी है।

मुख्यमंत्री मान ने जिला योजना बोर्ड के चेयरमैनो की सूची की जारी

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पूर्व जत्थेदार ने हाईकोर्ट से याचिका ली वापसःबोले, तख्त मर्यादा को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं

ज्ञानी रघुबीर सिंह। अमृतसर, 30 जून: श्री अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार व सच्चखंड श्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *