Breaking News

निगम चुनाव को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा शहर की पाँचों विधानसभा में बैठकों का दौर जारी

हरविंदर सिंह संधू ने डॉ. राम चावला द्वारा आयोजित केन्द्रीय विधानसभा के पदाधिकारियों से की संगठनात्मक बैठक

अमृतसर,2फरवरी(राजन):आगमी निगम चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी  द्वारा शहर की पाँचों विधानसभा में चल रही तैयारियों का जायजा लेने तथा संगठनात्मक ढाँचे की सरंचना का पुन:विश्लेषण करने हेतु भाजपा भाजपा संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलू, भाजपा प्रदेश महासचिव बिक्रमजीत सिंह चीमा तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा व डॉ. राज कुमार वेरका द्वारा पाँचों विधानसभाओं में अलग-अलग बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में केन्द्रीय विधानसभा के इंचार्ज डॉ. राम चावला की अध्यक्षता में केन्द्रीय विधानसभा के चारों मंडलों के पदाधिकारियों की आयोजित बैठक में भाजपा अमृतसर शहरी के अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक स्थल पर पहुँचने पर डॉ. राम चावला व मंडल अध्यक्षों ने जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू व डॉ. राज कुमार वेरका का पुष्प-गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ जिला महासचिव सलिल कपूर, मनीष शर्मा,उपाध्यक्ष संजय शर्मा, सरबजीत सिंह शंटी, परमजीत सिंह बतरा, मंडल अध्यक्ष रोमी चोपड़ा, वरिंदर भट्टी, शंकर लाल तथा संदीप बहल आदि उपस्थित थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी

हरविंदर सिंह संधू ने इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और कार्यकर्त्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी की हार-जीत उसके कार्यकर्ताओं की कार्यशैली और मेहनत पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नगर निगम चुनाव का बिगुल बज चुका है और भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्त्ता निगम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा पंजाब की सभी निगमों तथा लोकसभा की सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाने की रणनीति तैयार की गई है। भाजपा पहली बार अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा पहली बार अपने दम पर अमृतसर की सभी नगर निगम सीटों पर अपने प्रत्याक्षी उतारेगी। जो भी उम्मीदवार चुनाव लड़ना चाहते हैं और अपने क्षेत्र में पूर्ण सक्रिय हैं, संगठन द्वारा उनके क्षेत्रों से फीडबैक लेने के बाद उन्हें चुनाव लड़ने का मौका प्रदान किया जाएगा। हरविंदर सिंह संधू ने बैठक में पार्टी के और प्रचार-प्रसार व संगठनात्मक कार्यों में तेजी लाने के लिए उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया तथा उनसे सुझाव भी लिए। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों से संगठनात्मक ढाँचे का विश्लेषण किया, वहीं उनकी रही खामियों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश भी जारी किए।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

पंजाब की नगर निकायों के चुनाव में हो रही देरी के मामले में हाईकोर्ट में दायर याचिका पर अब अगली सुनवाई 5 अगस्त को होगी

अमृतसर,25 जुलाई:पंजाब की नगर निकायों के चुनाव में हो रही देरी के मामले में दायर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *