Breaking News

हरविंदर सिंह संधू ने भाजपा परिवार में शामिल नए सदस्यों को पार्टी का सिरोपा देकर किया   सम्मानित

उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भी भाजपा के पक्ष में चली हवा, दर्जनों अकाली और कांग्रेसी भाजपा में हुए शामिल

अमृतसर,28 फरवरी (राजन):गुरुनगरी की उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 व पंचायतों से कांग्रेस व शिरोमणि अकाली दल बादल को उस समय बड़ा झटका लगा जब वार्ड के पुरुष और महिला अध्यक्ष समेत उनके दर्जनों साथी अकाली दल व कांग्रेस को अलविदा कह कर भाजपा में शामिल हो गये। भाजपा जिला सचिव सुखदेव सिंह हनेरियां व ओबीसी मोर्चा शहरी अध्यक्ष अरविन्दर वड़ैच के प्रयासों से भाजपा में शामिल हुए इन नए कार्यकर्ताओं को भाजपा अमृतसर शहरी के जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू द्वारा पार्टी का सिरोपा देकर सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं। कांग्रेस के जिला महासचिव अनिल आजाद सहित उनके साथी तथा शिरोमणि अकाली दल के वार्ड अध्यक्ष कंवलजीत सिंह बल, वार्ड अध्यक्ष महिला माया देवी, यूथ अकाली दल शहरी के पूर्व महासचिव जगतार सिंह भुल्लर, अकाली दल के पूर्व संगठन सचिव मेजर सिंह, राजीव सिंह गिल, जसकरण सिंह, कश्मीर सिंह, हरप्रीत सिंह, हीरा सिंह, केवल मसीह, गुरमीत सिंह, वाल्मीकि समाज के बाबा हरदेव नाथ जी, बाबा बूटा सिंह संगतपुरा, साजन सिंह (नाग) जिंदर सिंह (पंडोरी), बब्बल बल, बलबीर सिंह, अमनदीप सिंह, अर्जन चोपड़ा, राजिंदर सिंह सहित आपने दर्जनों साथीयों भाजपा परिवार में शामिल हो गए।

आगामी नगर निगम और लोकसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत  होगी

 हरविंदर सिंह संधू, सुखदेव हनेरियान और अरविंदर वड़ैच ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले हर भाई-बहन का हर तरह से मान-सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की जन हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह सिलसिला निरंतर जारी है और विपक्षी दलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रतिदिन बड़ी संख्या में भाजपा परिवार में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के बढ़ते ग्राफ को देखकर साफ है कि आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा गुरुनगरी में मेयर बनाएगी और लोकसभा चुनाव में भी भाजपा  प्रत्याशी शानदार जीत दर्ज करेगा।

भाजपा के हाथों में देश और पंजाब सुरक्षित

 भाजपा में शामिल हुए अनिल आजाद, कंवलजीत सिंह बल्ल, माया देवी, जगतार भुल्लर और मेजर सिंह ने कहा कि भाजपा के हाथों में देश और पंजाब  सुरक्षित है। विपक्षी दलों की जनविरोधी नीतियों को देखते हुए पंजाब के लोग भाजपा से जुड़ना चाहते हैं और देश की प्रगति और समृद्धि के लिए अपना योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम भाजपा को सत्ता में बनाए रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

यह भी रहे मौजूद

इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिला प्रभारी मनीष शर्मा, भाजपा के पूर्व जिला सचिव व वार्ड नंबर 15 की प्रभारी लवलीन वडैच, अनुसूचित जाति विंग सचिव डॉ. सुखजीवन सिंह जोनी, हरपाल सिंह, जज प्रधान, हरसिमरन सिंह लकी, हरमीत सिंह, हरप्रीत सिंह धून्ना, हरमिंदर सिंह,  राजू, विशाल आर्य, सरबजीत सिंह, राज कुमार रिंकू, सुखविंदर सिंह निक्का, एडवोकेट हरविनोद सिंह, रणधीर सिंह, पवित्रजोत, परविंदर बूमोत्रा, धर्मवीर बावा, किरपाल सिंह, राम रूप, रंजीत सिंह वेरका, के एस कम्मा, जसपाल सिंह, चंद्र मोहन , राम कृष्ण, सतनाम सिंह, अवतार सिंह, रमेश चोपड़ा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

मानसून सीजन के दौरान जिले में लगाए जाएंगे 3 लाख पौधे:डिप्टी कमिश्नर:कहा-जिला प्रशासनिक परिसर में बनाया जाएगा मिनी मियावाकी वन

डीसी साक्षी साहनी जिला प्रशासनिक परिसर में मिनी मियावाकी वन बनाने के लिए पौधे लगाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *