Breaking News

भाजपा अमृतसर के प्रभारी बिक्रमजीत चीमा अमृतसर शहरी के संगठनात्मक ढांचे के पदाधिकारियों से हुए रु-ब-रु

अमृतसर, 2 मार्च(राजन): भारतीय जनता पार्टी अमृतसर शहरी के अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के दिशा-निर्देश पर दिए गए समय में जिला से लेकर मंडल स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को पूर्ण कर लिया गया है। इन सभी जिला पदाधिकारियों, जिला मोर्चा अध्यक्षों व उनके टीम के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों तथा उनके द्वारा नियुक्त किए गए पदाधिकारियों तथा शक्ति केंद्र इन्चार्जों की पहली विशेष परिचय बैठक भाजपा शहरी अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में हुई, जिसमें भाजपा शहरी की पाँचों विधानसभा में पड़ने वाले 20 मंडलों में रहने वाले जिला पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों तथा उनकी टीमों के पदाधिकारियों, शक्ति केन्द्र इन्चार्जों ने भाग लिया। इस अवसर पर इन सभी से रु-ब-रु होने के लिए भाजपा अमृतसर के प्रभारी व प्रदेश महासचिव बिक्रमजीत सिंह चीमा विशेष रूप से उपस्थित हुए। जिला कार्यालय पहुँचने पर हरविंदर सिंह संधू ने पुष्प-गुच्छ से बिक्रमजीत चीमा का स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ जिला महासचिव सलिल कपूर, मनीष शर्मा तथा संजीव कुमार भी उपस्थित थे। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर तथा वन्देमातरम गान से किया गया। हरविंदर सिंह संधू ने बैठक के आरंभ में सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए बिक्रमजीत सिंह चीमा से परिचय करवाया।

भाजपा कार्यकर्ताओ पर आधारित विश्व का सबसे विशाल राजनीतिक संगठन और कार्यकर्त्ता इसकी रीढ़ की हड्डी

बिक्रमजीत सिंह चीमा ने इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों से परिचय करते हुए कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ताओ पर आधारित विश्व का सबसे विशाल राजनीतिक संगठन है और कार्यकर्त्ता इसकी रीढ़ की हड्डी हैं। कार्यकर्ताओं के बिना किसी भी संगठन की सरंचना नहीं की जा सकती और उनके बिना कोई भी चुनावी मैदान फ़तेह नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि शहरों से लेकर गाँवों तक की जनता में भारतीय जनता पार्टी सबकी पसंदीदा पार्टी बन चुकी है क्यूंकि जनता अब जान चुकी है कि पिछले सरकारों ने उन्हें सिर्फ अपने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वही करती है। केंद्र की नरेंदर मोदी सरकार ने देश की जनता के साथ जो वादे किए थे उन्हें लगभग पूरा किया है और आगे भी जो वादे करेगी उसे अवश्य पूरा करेगी। चीमा ने कार्यकर्ताओं को संगठन के आगामी कार्यकर्मों की भी जानकारी दी।

भाजपा की त्रिपुरा तथा नागालैंड में प्रचंड जीत पर सभी को बधाई

बिक्रमजीत चीमा ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भाजपा की त्रिपुरा तथा नागालैंड में प्रचंड जीत पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि दोनों राज्यों में पार्टी की जीत के पीछे भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत व निस्वार्थ सेवा है, जिन्होंने दिन रात वहां की जनता के साथ संपर्क किया और उन्हें भाजपा की जन-हितैषी सोच तथा केंद्र की नरेंदर मोदी सरकार द्वारा उनके लिए चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजाओं से अवगत करवा कर उन्हें भाजपा प्रत्याक्षीयों के पक्ष में वोट करने के लिए प्रेरित किया। चीमा ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में अपने-अपने इलाके की जनता को भाजपा के पक्ष में वोट करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्त्ता जनता को पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी की जनता विरोधी नीतियों व किए जा रहे भ्रष्टाचार के बारे में जागरूक करें।

नव-नियुक्त पदाधिकारी पार्टी के प्रचार-प्रसार हेतु व आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याक्षीयों की जीत करेंगें सुनिश्चित

 हरविंदर सिंह संधू ने सभी पदाधिकारियों की तरफ से बिक्रमजीत सिंह चीमा को भरोसा दिया कि उपस्थित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता पार्टी द्वारा दिए गए सभी निर्देशों व कार्यकर्मों को पूरी निष्ठा से निभाएंगें और संगठन के प्रचार-प्रसार तथा मजबूती के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत कर आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याक्षीयों की जीत सुनिश्चित करेंगें, जिसका उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं ने जयघोष के नारों के साथ हाथ उठा कर समर्थन किया।

यह नेता भी रहे मौजूद

 इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. जगमोहन सिंह राजू, प्रदेश सचिव राजेश हनी, राजिंदर मोहन सिंह छीना, प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा, राकेश गिल, सुरिंदर कंवल, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, एडवोकेट कुमार अमित, हरजिंदर सिंह ठेकेदार आदि उपस्थित थे।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

पंजाब की नगर निकायों के चुनाव में हो रही देरी के मामले में हाईकोर्ट में दायर याचिका पर अब अगली सुनवाई 5 अगस्त को होगी

अमृतसर,25 जुलाई:पंजाब की नगर निकायों के चुनाव में हो रही देरी के मामले में दायर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *