Breaking News

गैंगवार की वीडियो के वायरल होने के बादजेल सुपरिटेंडेंट सहित 7 अधिकारियों व कांस्टेबल सस्पेंड, इनमें 5 गिरफ्तार

अमृतसर,5 मार्च (राजन): वायरल वीडियो के बाद सरकार का एक्शन गोइंदवाल साहिब में हुई गैंगवार की वीडियो के वायरल होने के बाद पंजाब सरकार ने जेल सुपरिटेंडेंट सहित 7 अधिकारियों व कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। जिनमें जेल सुपरिंटेंडेंट इकबाल सिंह, असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट विजय कुमार, एडिशनल सुपरिंटेंडेंट जसपाल सिंह खैहरा, एएसआई हरचरण सिंह व गुरविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल सुरिंदर सिंह और सहायक सुपरिंटेंडेंट हरीश कुमार शामिल हैं। आईजी हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह का कहना है कि एक इस मामले में वीडियो में दिखने वाले गैंगस्टरों के अलावा इन अधिकारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

पांच जेल अधिकारी व कर्मचारियों को गिरफ्तार

इस मामले में पांच जेल अधिकारी व कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनमें इकबाल सिंह, विजय कुमार, हरीश कुमार, हरचरण सिंह व गुरविंदर सिंह शामिल हैं।सुखचैन सिंह का कहना है कि यह सभी कैदी हाई सिक्योरिटी ब्लॉक में बंद थे। इसके बावजूद अंदर मोबाइल गए। जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पुलिस के एनकाउंटर में बदमाश घायल: हत्या सहित 4 मामलों में लंबे समय से थी तलाश

अमृतसर, 10 फरवरी:अमृतसर देहाती पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के एक मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *