Breaking News

हरविंदर सिंह संधू द्वारा संगठनात्मक ढांचे की सरंचना के विश्लेषण का तूफानी दौर शुरू, मंडलों में बैठकों की शुरुआत

अमृतसर, 6 मार्च(राजन): भारतीय जनता पार्टी पंजाब सहित गुरुनगरी में निरंतर मजबूत हो रही है और इसके पीछे का मुख्य कारण है केंद्र की नारेंदे मोदी सरकार तथा उनकी द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी नीतियाँ और उन्हें समाज की पंक्ति में कहदे आखिरी व्यक्ति तक पहुँचाना। भारतीय जनता पार्टी अमृतसर शहरी के जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने यह बातें भाजपा शहरी की उत्तरी व दक्षिणी विधानसभा में आयोजित मंडल पदाधिकारियों के साथ आयोजित संगठनात्मक बैठकों के दौरान वहां उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनता को संबोधित करते हुए कहीं। इस अवसर पर उनके साथ राजिंदर मोहन सिंह छीना, जिला महासचिव संजीव कुमार, मनीष कुमार, भाजपा उत्तरी विधानसभा इंचार्ज सुखमिंदर सिंह पिंटू तथा दक्षिणी विधानसभा इंचार्ज हरजिंदर सिंह ठेकेदार, जिला उपाध्यक्ष बलदेव राज बग्गा आदि भी उपस्थित थे।शुरुआत की पहली बैठक जिला उपाध्यक्ष बलदेव राज बग्गा द्वारा उत्तरी विधानसभा के गणमान्य व्यक्तियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित की गई। दूसरी बैठक दक्षिणी विधानसभा के कोट बाबा दीप सिंह मंडल अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह राजा द्वारा आयोजित की गई। तीसरी बैठक उत्तरी विधानसभा के भाजपा बाईपास मंडल अध्यक्ष किशोर रैना द्वारा आयोजित की गई। चौथी बैठक उत्तरी विधानसभा के कश्मीर रोड मंडल अध्यक्ष अमित अबरोल द्वारा आयोजित की गई। संधू द्वारा जहाँ संगठनात्मक ढांचे की संरचना का विश्लेषण किया गया वहीं रही खामियों को जल्द से जल्द पूरा करने के दिशा-निर्देश भी जारी किये गए।

भाजपा भारत सहित पंजाब में बहुत मज़बूत स्थिति में

हरविंदर सिंह संधू ने उत्तरी व दक्षिण विधानसभा में आयोजित बैठक में संबोधन करते हुए कहा कि आज भाजपा भारत सहित पंजाब में बहुत मज़बूत स्थिति में है और इसका ताज़ा उदहारण नागालैंड, त्रिपुरा तथा मेघालय में भाजपा द्वारा प्राप्त की गई प्रचंड जीत है। पंजाब में भी निरंतर भाजपा परिवार का विस्तार हो रहा है, जिससे विपक्ष बौखलाया हुआ है। विपक्ष भाजपा को तोड़ने के लिए रोजाना नए-नए पैंतरे अपनाता है लेकिन हर बार उन्हें मुँह की खानी पड़ रही है। क्यूंकि जनता अब इनकी पंजाब विरोधी नीतियों व जनता विरोधी सोच को अच्छी तरह जान चुकी है।हविंदर सिंह संधू ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में भरता विश्व की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बन चुका है।

प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के सटीक नेतृत्व में भारत आजादी का अमृत महोत्सव मन रहा है और हमारे लिए 75 वें वर्ष काएक संकल्प लेने का समय आया है कि इस अमृत काल से स्वर्णिम काल की ओर ले जाने के लिए अगर सबसे बड़ा योगदान देश में किसी का हो सकता है तो भारत के युवाओं का हो सकता है। जब युवा भारत के युवाओं की बात की जाती है तो यह छोटी मोटी संख्या नहीं है। आज भारत के 140 करोड़ भारतीयों में 100 करोड़ भारतीय 35 वर्ष की आयु से कम हैं। दुनिया भर में अगर सबसे बड़ी नौजवानों की आबादी कहीं पर है तो सिर्फ वह भारत में है। आज प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के आह्वान पर भारत का नौजवान देश में रह कर रोज़गार सृजित कर देश की आर्थिक तरक्की में योगदान के साथ साथ देश के अन्य नौजवानों के लिए रोज़गार सृजन का कार्य कर रहा है। संधू ने उपस्थित नौजवानों को आह्वान किया कि वह आगामी निकाय चुनाव तथा लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याक्षीयों को विजयी बना कर प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के हाथ मज़बूत करें ताकि भारत को विश्व गुरु तथा विश्व शक्ति बनाने का प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी का सपना साकार किया हो सके, इससे हम सभी सिर गर्व से ऊंचा होगा।  इस अवसर पर जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रुति विज, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अरविंदर वड़ैच, सुनील अरोड़ा, ईवान कपूर, जतिंदर सोनी, चरणजीत सिंह, बलविंदर पाल टोनी, राम पाल शर्मा, रिम्पी भारद्वाज, गुरपाल सिंह, अनिल टंडन, राहुल पुंज, अंकुर अरोड़ा, लवलीन वड़ैच, धर्मपाल पराशर, हरि ओम, सोनू अरोड़ा, कपिल खुल्लर, अमृत महाजन, अशोक महाजन, के. वी. महाजन, रमेश महाजन, हरिंदर सिंह, सागर शर्मा, अविनाश शर्मा, सरूप सिंह, जवाहर लाल, बलजीत राज आदि भी उपस्थित थे।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

पंजाब में होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए AAP ने इंचार्ज और को-इंचार्ज किए नियुक्त

अमृतसर, 25 जुलाई: आम आदमी पार्टी ने पंजाब में होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *