अमृतसर की एक पार्टी की सबसे अधिक सेविंग आई, सोमवार को होगी वेट

अमृतसर,11मार्च (राजन):पिछले साढे 3 साल से लटकी कैरों मार्केट मल्टीस्टोरी ऑटोमैटिक आधुनिक कार पार्किंग के टेंडर की फाइनेंशियल बिड खुल गई है। अमृतसर की एक पार्टी की सबसे अधिक सेविंग आई है।नगर निगम द्वारा अब वर्क आर्डर जारी करने के लिए इससे लोकल बॉडी विभाग चंडीगढ़ से वेट करवाया जा रहा है। इसके बाद ही वर्क आर्डर जारी हो जाएगा। 22 मार्च से पहले मल्टीस्टोरी ऑटोमैटिक आधुनिक कार पार्किंग स्टैंड का निर्माण शुरू हो सकता है । नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि और उनके अधिकारियों की टीम इस पार्किंग स्टैंड का निर्माण शुरू करवाने में जुटी हुई हैं।
53 करोड रुपयों में होगा स्टैंड का निर्माण
इस पार्किंग स्टैंड में 325 कारों,70 दोपहिया वाहन की कैपेसिटी वाली 5 स्टोरी (1 बेसमेंट और 4 फ्लोर)वाली कार पार्किंग बनाई जानी है। इस पार्किंग का 53 करोड़ रुपयों की लागत से स्टैंड का निर्माण होगा । 21 माह में तैयार होने वाली इस पार्किंग का सबसे ज्यादा फायदा कटड़ा जैमल सिंह के आसपास के बाजार, कटरा बगियां, रामबाग, हाल बाजार के दुकानदारों और घरों में रहने वालों को भी राहत मिलेगी।
10 वर्ष तक कंपनी करेगी ऑपरेशन एंड मेंटिनेस
इस मल्टी स्टोरी ऑटोमेटिक पार्किंग को बनाने वाली कंपनी 10 वर्ष तक ऑपरेशन एंड मेंटिनेस करेगी। पार्किंग स्टैंड के एवज में कंपनी द्वारा पहले से ही नगर निगम को प्रतिवर्ष 25 लाख रुपए के हिसाब से 2.5 करोड़ रूपया अदा करना होगा। इसके साथ साथ मल्टी स्टोरी कंपलेक्स में सारा कार्य 10 वर्ष तक मुफ्त करना होगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News