Breaking News

नगर निगम द्वारा डॉग और पशुओं को पकड़ने का अभियान जारी रखा

डॉग को पकड़ते हुए कर्मचारी।

अमृतसर,15 मार्च (राजन): नगर निगम द्वारा डॉग स्टरलाइजेशन का कार्य आज से शुरू कर दिया है। इसके लिए पहले डॉग को पकड़ने का कार्य शुरू किया गया है। पकड़े गए डॉग को पहले 2 दिन डॉग कैनल में रखा जाएगा। इसके उपरांत इनका नसबंदी का ऑपरेशन किया जाता है।ऑपरेशन के बाद 2 दिन तक कैनल में रखकर इन डॉग को फिर वापस उसी जगह पर छोड़ा जाता है, जहां से पहले डॉग को पकड़ा जाता है। निगम द्वारा आने वाले डेढ़ साल में 20 हजार डॉग को स्टरलाइज किया जाना है। आज जी-20 रूट से डॉग को पकड़ा गया है।

एक दर्जन बेसहारा पशु पकड़े

बेसहारा पशुओं को पकड़ते हुए कर्मचारी।

नगर निगम के कैटल पाउंड विभाग की टीम आज सुबह से ही जी-20 रूट पर बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए निकली। टीम द्वारा एक दर्जन बेसहारा पशुओं को पकड़ कर  गौशाला में पहुंचाया गया। नगर निगम के एम एच ओ डॉ किरण कुमार ने बताया कि  डॉग और बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अनाधिकृत कालोनियों पर ए डी ए, पुड्डा ने की कार्रवाई

अनाधिकृत कालोनियों को ध्वस्त करने की विभिन्न तस्वीरें।  अमृतसर,4 जुलाई (राजन):पंजाब सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *