Breaking News

जी-20 डेलिगेट्स श्री दरबार साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर नहीं लाए गए

अमृतसर, 19 मार्च (राजन): जी-20 शिखर सम्मेलन की आज दूसरी बैठक शुरू हो गई है।19 और 20 मार्च को लेबर के विषय पर बैठक होनी है। आज रविवार शाम को जी-20 डेलिगेट्स को एयरपोर्ट रोड पर स्थित होटल रेडिसन ब्लू से श्री दुर्गियाना मंदिर और श्री दरबार साहिब दर्शन के लिए ले जाना था। जिस कारण इस रूट पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ड्यूटिया लगी हुई थी। किंतु आज जी -20 डेलिगेट्स दरबार साहिब और दुर्गियाना मंदिर दर्शन करने के लिए नहीं लाए गए । आज डेलिगेट्स होटल तक ही सीमित रहे। आशंका जताई जा रही है पंजाब पुलिस द्वारा ऑपरेशन अमृतपाल के चलते जी-20 डेलिगेट्स को इन धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए नहीं लाया गया।

एयरपोर्ट पर डेलिगेट्स का स्वागत करते हुए अधिकारी।

कोई आधिकारिक सूचना नहीं : डिप्टी कमिश्नर

इस संबंध में जब अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूदन से जानकारी मांगी गई तो सूदन ने कहा कि  इसके बारे में उनको कोई भी अधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं है। उन्होंने यह कहा कि लेबर विषय पर 2 दिन की बैठक को  1 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब कुछ डेलिगेट्स कल रात को और कुछ 21 मार्च को वापस जाएंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जनगणना-2027 के तहत अमृतसर जिले में स्व-गणना की हुई शुरुआत: डीसी ने जिला वासियों से स्व-गणना में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की

अमृतसर,30 अप्रैल: जनगणना-2027 के पहले चरण के तहत आज अमृतसर जिले में स्व-गणना प्रक्रिया शुरू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *