Breaking News

यूथ कांग्रेस ने मोदी सरकार का पुतला फूंक किया प्रदर्शन

अमृतसर,24 मार्च (राजन): मोदी सरनेम मामले में टिप्पणी को लेकर कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के एक मामले में उन्हें दो साल की सजा सुनाए जाने तथा संसद सदस्यता रद्द होने पर भड़के यूथ कांग्रेस ने हल्का पश्चिमी के यूथ प्रधान रवि प्रकाश आशु, छीना गिल हल्का पूर्व के यूथ प्रधान, गौरव भल्ला हल्का सेंट्रल के यूथ प्रधान, शोबित बबर यूथ कांग्रेस जर्नल सेक्ट्री अमृतसर की अध्यक्षता में हाल गेट स्थित भाजपा का पुतला फूंक कर जोरदार प्रदर्शन किया।  इस मौके रवि प्रकाश आशु ने भाजपा पर निशाना साधते हुए इसे तानाशाही बताया है।  उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सत्ता के नशे में कानून का घोर दुरुप्रयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता तथा विश्वसनीयता से डर कर कानून का हर तरह से दुरुप्रयोग कर रही है ताकि राहुल गांधी 2024 का चुनाव ना लड़ सके, पर कांग्रेस का हर वर्कर व पदाधिकारी राहुल गांधी के साथ खड़ा है और मोदी सरकार को चुनौती देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा का गुंडाराज किसी कीमत पर नहीं चलने दिया जाएगा।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

 

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार ने कुछ आई.पी.एस. अधिकारियों को पदोन्नतियां दी

अमृतसर,5 सितंबर:पंजाब सरकार की तरफ से कुछ आई.पी.एस. अधिकारियों को पदोन्नतियां दी गई हैं। पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *