Breaking News

एमटीपी विभाग की सेंट्रल जोन की टीम ने 4 निर्माणाधीन बिल्डिंगों पर की कार्रवाई

अमृतसर,21 अप्रैल (राजन): नगर निगम के एमटीपी विभाग की सेंट्रल जोन की टीम ने 4 अवैध तौर पर निर्माणाधीन बिल्डिंगों पर कार्रवाई की है। एटीपी अरुण खन्ना ने अपनी टीम बिल्डिंग इंस्पेक्टर नवजोत कौर, डिमोलिशन स्टाफ और नगर निगम की पुलिस के साथ अवैध तौर पर बन रही दो बिल्डिंगों को सील किया था।

इनमें पीके ट्रांसपोर्ट के सामने बना रहे एक होटल और पुराने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कार्यालय के पास  सरकारी स्कूल के सामने कमर्शियल  बिल्डिंग को पहले से ही सील करके काम बंद करवाया था। इसके बावजूद इन दोनों बिल्डिंग वालों ने बिल्डिंग के भीतर निर्माण जारी रखा। जिस पर एटीपी अरुण खन्ना और उनकी टीम द्वारा कुछ निर्माण तोड़कर बिल्डिंग को रीसील कर दिया गया । इसके अलावा  सेंट्रल जोन की टीम ने कटरा अहलूवालिया क्षेत्र में 2 अवैधतौर पर निर्माणाधीन बिल्डिंग के कार्य को बंद करवाया गया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

दिवाली तक फायर ब्रिगेड कर्मियों को छुटटी नही मिलेगी: फायर ब्रिगेड गाड़ियां पूरी तरह से एक्टिव

अमृतसर, 5 नवंबर(राजन): नगर निगम फायर ब्रिगेड विभाग के एडीएफओ लवप्रीत सिंह और फायर स्टेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *