Breaking News

अमृतपाल की पत्नी किरणदीप को यू के जाने के लिए रोकने पर अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने कहा यह ठीक नहीं

अमृतसर,21 अप्रैल (राजन): गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को अधिकारियों ने कल यू के  जाने से रोक दिया गया था जिसे लेकर आज श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार का बयान सामने आया है। जत्थेदार ने कहा कि पुलिस पहले ही अमृतपाल सिंह के घर जा चुकी है और उनकी पत्नी से पूछताछ कर चुकी है। उन्होंने कहा कि मेरी जानकारी के अनुसार किरणदीप कौर पर कोई एफ.आई.आर. दर्ज नहीं है। वह ब्रिटिश नागरिक है।  उनका घर ब्रिटेन (यूके) में है। अगर किरणदीप कौर अपने घर जाना चाहती है तो उसे कैसे रोका जा सकता है? उसे रोकना ठीक नहीं है। जत्थेदार ने कहा है कि पता नहीं सरकार ऐसा माहौल क्यों बना रही है।
ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि जब किरणदीप कौर का कोई कसूर नहीं है तो उन्हें क्यों परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच के नाम पर बच्ची के प्रति सरकार का यह रवैया ठीक नहीं है। गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह की पत्नी कल जब यू के जाने वाली थीं तो उन्हें अमृतसर एयरपोर्ट पर पूछताछ के लिए रोक लिया गया था। इसके बाद फ्लाइट ने यू के के लिए उड़ान भर गई थी लेकिन किरणदीप कौर को जाने नहीं दिया गया जिसके चलते वह घर वापिस लौट आई। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के तहत लम्सडेन क्लब में अवेयरनेस प्रोग्राम हुआ:करप्शन-फ्री समाज बनाने के लिए ईमानदारी, ट्रांसपेरेंसी और अकाउंटेबिलिटी अपनाने की अपील

अमृतसर, 28 अक्टूबर(राजन):विजिलेंस जागरूकता सप्ताह  के सिलसिले में आज लम्सडेन क्लब में एक खास अवेयरनेस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *