
अमृतसर,21अप्रैल(राजन):कुछ अज्ञात नकाबपोशों की गोली से गंभीर घायल हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पंजाब के महासचिव बलविंदर गिल का हाल जानने के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला विशेष रूप से गुरुनगरी पहुँचे और उन्होंने अस्पताल पहुँच पीड़ित बलविंदर गिल तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर कर घटना की जानकारी हासिल की तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया।
पुलिस अधिकारीयों व जिला अधिकारियों से मांगी जांच रिपोर्ट

विजय सांपला ने डिप्टी पुलिस कमिश्नर अमृतसर परमिंदर सिंह भंडाल, एडीसी (जी)सुरिंदर सिंह व एसएसपी देहाती सतिंदर सिंह को तलब कर इस घटना संबंधी पुलिस द्वारा अभी तक की गई कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी ली तथा इस मामले में एस सी/एस टीएक्ट को भी जोड़ने, जल्द जांच पूरी कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए निर्देश भी दिए। इसके उपरांत उन्होंने सिविल सर्जन के डाक्टरों से सेहत का हाल पूछा| विजय सांपला ने मीडिया से बातचीत करते हुए बलविंदर गिल पर हुए जानलेवा हमले की कड़े शब्दों में घोर निंदा करते हुए घायल बलविंदर गिल के ईलाज का सारा खर्च प्रशासन द्वारा वहन करने के निर्देश भी दिए। सांपला ने पंजाब में मौजूदा कानून-व्यवस्था के विस्फोटक हालात पर चिंता जताते पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से पंजाब में कानून-व्यवस्था नाम की चीज़ बिलकुल खत्म हो गई है। कोई ऐसा दिन नहीं गुजरता जब हत्या नहीं होती। पंजाब सरकार अंधी-बोली होकर तमाशा देख रही है और इसका खामियाजा पंजाब का आम जनता भुगत रही है। भगवंत मान सरकार का अपराधियों पर शिकंजा कसने में फेल साबित हुई है। असामाजिक तत्वों का मनोबल इतना बढ़ गया है, कि वह लोग दिन-दिहाड़े व् पुलिस की नाक के नीचे वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो गया है, जो सभी के लिए गंभीर चिंता का विषय है। लगता है कि भगवंत मान सरकार ने असमाजिक तत्वों व् अपराधियों के समक्ष घुटने टेक दिए हैं। भगवंत मान और केजरीवाल दोनों मिलकर पंजाब को काले दौर में धकेलने पर तुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान जो कि पंजाब के गृहमंत्री भी हैं अपना कर्तव्य निभाने में पूरी तरह फेल साबित हुए हैं। आज पंजाब की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। आज लोग अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं।
विजय सांपला का गुरुनगरी पहुँचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने पुष्प गुच्छ से दोशाला से स्वागत किया| इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजिंदर मोहन सिंह छीना, जिला महासचिव संजीव कुमार, कुमार अमित, राकेश गिल, केवल गिल,यशिव भूटानी, भाजयुमों शहरी जिलाध्यक्ष गौरव गिल, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव कुमार, आदि भी उपस्थित थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News