Breaking News

भारत-पाकिस्तान सीमा अटारी बॉर्डर पर ईद मनाई गई,जवानों ने एक दूसरे के साथ मिठाइयों का किया आदान प्रदान

अमृतसर,22 अप्रैल (राजन):भारत-पाकिस्तान सीमा अटारी बॉर्डर पर शनिवार को ईद मनाई गई। सीमा पर ईद के शुभ अवसर पर पाकिस्तान रेंजर्स और पंजाब बॉर्डर पर तैनात बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स  के जवानों ने एक दूसरे के साथ मिठाइयों का आदान प्रदान किया। वहीं, एक दूसरे को इसअवसर पर शुभकामनाएं देते हुए दोनों देशों में शांति की दुआ भी मांगी।अटारी बॉर्डर पर हजारों की संख्या में लोग रिट्रीट देखने पहुंचते हैं।

बीते साल से फिर शुरू हुआ मिठाइयों का अदान-प्रदान

गौरतलब है कि हर साल कुछ मुख्य त्योहारों के अलावा आजादी व गणतंत्र दिवस पर दोनों देशों के जवान एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। सरहद पर दोनों देशों की दुश्मनी के बीच शांति को फैलाने का यह एक छोटा सा प्रयास है, जो लंबे समय से चला आ रहा है, लेकिन पुलवामा अटैक और फिर करोना काल के बीच दोनों देशों के दरवाजे एक दूसरे के लिए बंद कर दिए गए थे।कोरोना काल खत्म हो जाने के बाद दोनों देशों में जिंदगी समान्य होने के साथ-साथ सीमा पर तनाव का माहौल भी समान्य हुआ।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नशों से दूर रहकर स्वस्थ पंजाब बनाने का आह्वान, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में विशेष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर

अमृतसर, 25 सितंबर(राजन):उप-कुलपति प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह के मार्गदर्शन में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *