Breaking News

पुलिस ने अमृतपाल को डिब्रूगढ़ जेल अथॉरिटी के हवाले कर दिया

अमृतसर, 23 अप्रैल (राजन): खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने 36 दिन की फरारी के बाद मोगा जिले में रोडे गांव के गुरुद्वारे से रविवार सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पंजाब पुलिस उसे बठिंडा के एयरफोर्स स्टेशन से गई। वहां से उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया। दोपहर पौने 4 बजे पुलिस ने अमृतपाल को डिब्रूगढ़ जेल अथॉरिटी के हवाले कर दिया। इस गांव में बने संत खालसा गुरुद्वारे के ग्रंथी
ने बताया कि अमृतपाल शनिवार रात को गांव पहुंचा। रविवार सुबह गिरफ्तारी से पहले उसने गुरुद्वारे के ग्रंथी से पांच ककार (केश, कृपाण, कंघा, कड़ा और कच्छा) लेकर पहने और प्रवचन के जरिए लोगों को संबोधित किया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

डीएम गगनदीप रंधावा के घर की बिजली काटी: सीसीटीवी में संदिग्ध दिखे, परिवार ने सुरक्षा और सीबीआई जांच की उठाई मांग

सीसीटीवी में आरोपियो की फोटो। अमृतसर,28 मार्च : आत्महत्या करने वाले वेयरहाउस के डीएम गगनदीप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *