Breaking News

नवजोत सिद्धू की सुरक्षा घटाने मामले की याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस,5 मई को होगी सुनवाई

अमृतसर,27अप्रैल (राजन): पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह.सिद्धू ने अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए  हाईकोर्ट की शरण ली । नवजोत सिद्धू ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की,जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनकी सुरक्षा को Y बढ़ा कर Z प्लस किया जाए, क्योंकि उनकी जान को खतरा है।नवजोत सिंह सिद्धू की सुरक्षा घटाने के मामले की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को 5 मई के लिए नोटिस जारी किया है। इस मामले पर अब 5 मई को सुनवाई होगी।

25 सुरक्षाकर्मियों में से सिर्फ 12 ही मिले

रोड रेज मामले में सजा काटकार जेल से बाहर आने के बाद सिद्धू की सुरक्षा को घटा दिया गया। सिद्धू को पहले 25 सुरक्षाकर्मियों में से सिर्फ 12 ही मिले हैं। सिद्धू ने कोर्ट को यह भी.बताया कि करीब 4 दिन पहले ही उनके घर की छत पर एक अज्ञात व्यक्ति भी देखा गया। इस मामले में पटियाला पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति खिलाफ मामला भी दर्ज किया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

आबकारी नीति के आदेशों के तहत शराब ठेकेदारों को  नवीनीकृत करने का विकल्प दिया गया:71 प्रतिशत ठेकेदारों ने नवीनीकरण करवा लिया

अमृतसर, 15 मार्च:पंजाब सरकार की वर्ष 2026-27 की आबकारी नीति के आदेशों के तहत शराब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *