
अमृतसर, 27 अप्रैल (राजन): भारतीय जनता पार्टी अमृतसर शहरी के अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में भाजपा पदाधिकारियों की एक संगठनात्मक बैठक भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के 100 वें मन की बात कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में जिला पदाधिकारियों, जिला मोर्चा अध्यक्षों, जिला प्रकोष्ठ के अध्यक्षों तथा मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया।
मन की बात कार्यक्रम को देखने और सुनने के लिए बूथों पर एलईडी टीवी लगाये

हरविंदर सिंह संधू ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहा कि 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नागरिकों से मन की बात करेंगे। उस दिन उनका मन की बात कार्यक्रम का यह 100 वां एपिसोड होगा। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठन के सभी कार्यकर्ता आमजन के साथ मिलकर मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे। प्रत्येक बूथ पर मन की बात कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम संयोजक, कार्यक्रम प्रभारी और कार्यकर्त्ता मिलकर सुनेगें। इसमें अधिक से अधिक युवाओं, किसानों, महिलाओं को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। मन की बात कार्यक्रम को देखने और सुनने के लिए बूथों पर एलईडी टीवी लगाये जायेंगे।इस अवसर पर जिला महासचिव मुनीष शर्मा, सलिल कपूर, जिला उपाध्यक्ष बलदेव राज बग्गा, परमजीत सिंह बतरा. मोहित महाजन, संजीव खोसला, डॉ. राम चावला, जिला सचिव राजेश कुमार टोनी, नरिंदर गोल्डी, मंजीत कौर थिंद, सीमा शर्मा, ज्योती बाला, गुरदेव सिंह, सतपाल डोगरा, विन्नी सोनी, याशिव भूटानी, भाजयुमों जिलाध्यक्ष गौरव गिल, महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रुति विज, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजकर्ण बाठ, माइनोरिटी मोर्चा अध्यक्ष गौतम राज आदि उपस्थित थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News