
अमृतसर, 12 मई (राजन):पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। विजीलैंस विभाग में तैनात जिन 11 पी.पी.एस. अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें पी.पी.एस. दिग्विजय कपिल को एस.पी. (डी) फतेहगढ़ साहिब, शिव चंद को डी.एस.पी. सिक्योरिटी सैंट्रल जेल फिरोजपुर, राजन शर्मा को डी.एस.पी. 3 आई.आर.बी. लुधियाना, सुरिंद्र सिंह को ए.सी.पी. सैंट्रल अमृतसर, प्रभजोत कौर को डी.एस.पी. साइबर क्राइम पंजाब एस.ए.एस. नगर, गणेश कुमार को डी.एस.पी. पी.ए.पी. चंडीगढ़, सर्बजीत सिंह बराड़ को डी.एस.पी. (डी.) फऱीदकोट, बलकार सिंह को डी.एस.पी. सिक्योरिटी मोगा, नवदीप सिंह को वी.बी. यूनिट एस.ए.एस. नगर, सुखदेव सिंह को अटैचड चीफ डायरैक्टर विजीलैंस ब्यूरो, अमृतपाल सिंह को फरीदकोट ट्रांसफर किया गया है। जबकि 6 पी.पी.एस. अधिकारियों को विजीलैंस विभाग में वापसी हुई है, उनमें गगन अजीत सिंह, विकास सभ्रवाल, गुरिंद्रजीत सिंह, हंसराज, अजय कुमार, अछरू राम के नाम शामिल हैं।
जारी आदेशों की कॉपी


” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News