Breaking News

पुलिस ने दो रेस्टोरेंट में छापामारी कर अवैध शराब और हुक्के किए बरामद

अमृतसर,21 मई (राजन): थाना रंजीत एवेन्यू  की पुलिस ने शनिवार की देर रात इजिप्टियन नाइट और तमजारा नाम के रेस्टोरेंट  पर छापेमारी की है। पुलिस ने दोनों बार के मालिक, मैनेजर और मुलाजिमों सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। पुलिस ने यहां से परोसी जा रही अवैध शराब और हुक्के बरामद कर केस दर्ज किया है।  एसीपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है।एसीपी वरिंदर सिंह खोसा और इंस्पेक्टर अमनजोत कौर ने बताया कि सूचना मिली थी कि तमजारा बार और इजिप्टियन नाइट बार में शनिवार की रात हुक्का परोसा जा रहा था। इसी आधार पर की गई छापामारी के दौरान पुलिस ने तमजारा नाइट बार से पांच हुक्के और अवैध शराब बरामद की गई। यहां पर गलत तरीके से शराब परोसी जा रही है।

दस हुक्के, बीस बोतल अवैध शराब बरामद

रात को हुई इस छापेमारी में पुलिस ने नशे का सामान जब्त किया। इजिप्टियन नाइट बार से दस हुक्के, बीस बोतल अवैध शराब बरामद की गई है। जानकारी के मुताबिक कुछ महीने पहले भी पुलिस ने इजिप्टियन नाइट में छापामारी कर हुकके व अवैध शराब बरामद कर केस दर्ज किया था। पुलिस मामले में जांच कर रही है और कड़ा एक्शन लेने की तैयारी कर रही है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सीबीआई ने हाई कोर्ट के निर्देश पर पंजाब सीएम के OSD और 5 अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की और 8 जगहों पर तलाशी ली जा रही

अमृतसर, 6 अक्टूबर: सीबीआई द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज में कहा गया है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *