Breaking News

विधायक कुंवर विजय प्रताप के नाम पर एक दुकानदार से मोबाइल फोन लेने वाला शातिर ठग गिरफ्तार

अमृतसर,1जून (राजन): पिछले दिनों एक शातिर ठग ने विधायक कुंवर विजय प्रताप के नाम पर एक मोबाइल फोन बेचने वाली दुकान से एक मोबाइल फोन ले लिया था । शहर में मोबाइल फोन बेचने वाली एक दुकान पर शातिर ठग ने फोन किया कि विधायक कुंवर विजय प्रताप द्वारा किसी को मोबाइल फोन दिया जाना है, उसे मोबाइल फोन पहुंचाया जाए। उक्त दुकानदार द्वारा लगभग 25 हजार रुपयों  का मोबाइल फोन ठग को पहुंचा दिया गया । दुकानदार को मोबाइल फोन का भुगतान ना आने पर  संदेह होने पर उन्होंने कुंवर विजय प्रताप से संपर्क किया। विधायक द्वारा तुरंत पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस द्वारा एफ आई आर दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने आज उस शातिर ठग को पकड़ लिया गया। पकड़े गए शातिर ठग  के विरुद्ध पहले से भी पुलिस में अलग-अलग मामले दर्ज है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पकड़ा गया ठग देहरादून का रहने वाला है।पुलिस ने ठग को अदालत में पेश करके 3 दिन का रिमांड ले लिया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

हरमनबीर सिंह डीआईजी अमृतसर बॉर्डर रेंज नियुक्त

अमृतसर,12 जून : पंजाब सरकार ने आईपीएस अधिकारी हरमनबीर सिंह को डीआईजी अमृतसर बार्डर रेंज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *