Breaking News

संत कबीर दास जी की जयंती के उपलक्ष्य में करवाए गए धार्मिक कार्यक्रम में लगवाई हाजरी

अमृतसर, 3 जून(राजन):हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्येष्ठ माह में पूर्णिमा तिथि को संत कबीरदास जी की जयंती मनाई गई। इस दिन संत कबीर जी से जुड़ी संस्थाएं अपने-अपने तरीके से धार्मिक व समाजिक कार्यक्रम आयोजित करती हैं। इसी कड़ी में शिरोमणि भगत कबीर यूथ सोसाइटी रजि. 365 द्वारा साध संगत यूथ सोसाईटी के सहयोग से करवाए गए धार्मिक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी अमृतसर शहरी के जिलाध्यक्ष शहरी हरविंदर सिंह संधू अपने जिला पदाधिकारियों सहित नतमस्तक होने पहुँचे। उन्होंने संत कबीर जी के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सोसाईटी के पदाधिकारियों द्वारा हरविंदर सिंह संधू तथा अन्य भाजपा पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर हरविंदर सिंह संधू के साथ भाजपा जिला महासचिव मनीष शर्मा, संजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह बतरा, राजीव भगत, अशोक भगत, प्रतीक भगत, याशिव भूटानी आदि भी उपस्थित थे। इस अवसर पर सोसाईटी द्वारा आयोजित लंगर में भी भाजपा पदाधिकारियों ने सेवा निभाई।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

रेड क्रॉस अमृतसर ने बेसहारा महिलाओं के लिए शुरू किया साझा घर:पवनीत सिंह और मनीष अरोड़ा के सहयोग से साकार हुआ सपना

रेडक्रॉस की बैठक को संबोधित करते डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी।  अमृतसर, 4 जुलाई(राजन):जरूरतमंदों की मदद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *