Breaking News

गोली चला पति पत्नी को घायल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर,17जून (राजन): थाना छेहरटा की पुलिस ने गोली चला कर पति पत्नी को घायल करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी सिटी टू प्रभजोत  सिंह विर्क एसीपी वेस्ट कंवलप्रीत सिंह और थाना छेहरटा के एसएचओ गुरविंदर सिंह ने बताया 9 जून को संदीप सिंह निवासी हरकिशन नगर छेहरटा अपनी पत्नी किरण थापा को अपनी एक्टिवा में कहीं छोड़ने जा रहा था। घर के समीप संधू डेयरी के बाहर मोटरसाइकिल सवार जिसने मुंह के ऊपर कपड़ा बांध रखा था। उसके पीछे बैठा उसके चाचा का लड़का राजेश कुमार ने पिस्तौल  से गोली चला कर पति पत्नी को घायल कर दिया। थाना छेहरटा की पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।

एसीपी कमलप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करके संदीप सिंह के चाचा के लड़के राजेश कुमार निवासी हरकिशन नगर छेहरटा और शंकर वासी आजाद रोड छेहरटा को गिरफ्तार करके पिस्तौल, राउंड और मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि संदीप सिंह का जायदाद को लेकर राजेश कुमार के साथ विवाद चल रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों का रिमांड ले लिया है और पूछताछ जारी है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गैंगवॉर में दिनदहाड़े तीन युवकों द्वारा गोलियां चलाकर एक युवक की हत्या : मरने वाला सिद्धू मूसे वाला कातिल का भाई

मृतक जुगराज सिंह की फाइल फोटो। अमृतसर, 5 जुलाई :थाना मेहता के अधीन आते गांव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *